• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बादशाह’ के बेटे ने ली शराब के बिजनेस में एंट्री, वोडका करेंगे लॉन्च

Writer D by Writer D
13/12/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
Aryan Khan

Aryan Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) इन दिनों खबरों में हैं. आर्यन जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करेंगे, लेकिन उससे पहले आर्यन अपने शराब बिजनेस को लेकर चर्चा में आ गए हैं. आर्यन खान दो और लोगों के साथ मिलकर स्लैब वेंचर नाम की एक कंपनी बनाई है और इसने दुनिया की सबसे बड़ी बियर बनाने वाली कंपनी AB InBev के साथ साझेदारी की है. शुरुआत में ये कंपनी भारत में अपना प्रीमियम क्वालिटी का वोडका लॉन्च करेगी. AB InBev बडवाइज़र और कोरोना बीयर बेचने वाली कंपनी है.

आर्यन खान अपने बिजनेस की शुरुआत पार्टनर बंटी सिंह और लेटी ब्लागोएवा के साथ कर रहे हैं. तीनों मिलकर पार्टनरशिप में अल्ट्रा-प्रीमियम वोडका ब्रांड डीयावोल (D’Yavol) लॉन्च करंगे, जिसे भारत में AB InBev के जरिए बेचा और डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा. आर्यन खान ने कहा कि उन्हें लगता है कि वो युवाओं की मानसिकता को समझते हैं. भारत में अभी ऐसे प्रीमियम ब्रांड्स की कमी है, इसलिए यहां बिजनेस की बहुत गुंजाइश है.

आर्यन खान (Aryan Khan) ने कहा कि अगले साल की शुरुआत में बेवरेज कंपनी के जरिए विस्की और रम जैसी ब्राउन स्पिरिट लॉन्च की जाएगी. अभी शुरुआत में एक प्रीमियम वोडका ब्रांड लॉन्च की जाएगी इसके बाद ब्राउन स्पिरिट मार्केट में इसे आगे बढ़ाया जाएगा.

प्रीमियम प्रोडक्ट भी होंगे लॉन्च

आर्यन खान (Aryan Khan) और उनके बिजनेस पार्टनर भारत में कई प्रीमियम ब्रांड्स लान्च करने की तैयारी में हैं. इसमें कपड़े और एक्सेसरीज भी शामिल होंगे. अगले साल स्लैब अपने वोडका ब्रांड को एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के मार्केट में भी लेकर जाएगा.

पोर्नोग्राफी मामले में SC से राज कुंद्रा को राहत, पूनम-शर्लिन को भी मिली अग्रिम बेल

आर्यन खान और उनके बिजनेस पार्टनर्स करीबी दोस्त हैं. तीनों साल 2018 में जर्मनी में मिले थे. उस वक्त तीनों ने भारत में लग्जरी प्रोडक्ट और सेवाओं की शुरुआत करने के बारे में चर्चा की थी. आर्यन ने कहा कि ये एक बड़ा मौका है और बिजनेस में अवसर ही सबसे जरूरी होता है.

आर्यन खान (Aryan Khan) ने हाल ही में पूरी की है पहली स्क्रिप्ट

आपको बता दें कि आर्यन खान ने साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अब आर्यन जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगे. पहले खबर थी कि आर्यन हीरो के तौर पर डेब्यू करेंगे, लेकिन ये गलत है आर्यन खान स्क्रिप्ट राइटर और निर्देशक के तौर पर काम करेंगे. हाल ही में उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उनकी पहली स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है.

Tags: aryan khanaryan khan news
Previous Post

पोर्नोग्राफी मामले में SC से राज कुंद्रा को राहत, पूनम-शर्लिन को भी मिली अग्रिम बेल

Next Post

इस दिन एक दूजे के होंगे अथिया- केएल राहुल, यहां लेंगे सात फेरे 

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Athiya Shetty- KL Rahul

इस दिन एक दूजे के होंगे अथिया- केएल राहुल, यहां लेंगे सात फेरे 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास

19/10/2023
एम. वेंकैया नायडू M. Venkaiah Naidu

किसी भी समाज के विकास के लिए सुशासन सबसे पहली जरूरत: एम . वेंकैया नायडू

25/12/2020
Murder

मणिपुर में बिहार के 2 मजदूरों की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से किया छलनी

15/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version