• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस तारीख से शुरू हो रहा है आषाढ़ माह, नोट करें इस माह के त्योहार

Writer D by Writer D
11/06/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Ashadha

Ashadha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म का नया और चौथा महीना आषाढ़ (Ashadha) माह जल्द ही शुरू होने वाला है। आषाढ़ माह में विशेष रुप से भगवान विष्णु और सूर्यदेव भगवान की आराधना की जाती है। आषाढ़ माह को धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस माह में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। इस माह में सूर्य देव को रोज जल चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और आशीर्वाद मिलता है।

आषाढ़ माह 2025 की शुरूआत 11 जून दोपहर 1।13 मिनट से हो जाएगी। हालांकि, उदया तिथि होने के कारण आषाढ़ माह का आरंभ 12 जून 2025 को माना जाएगा।

आषाढ़ (Ashadha) माह 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहार

14 जून 2025 – संकष्टी गणेश चतुर्थी
15 जून 2025- मिथुन संक्रांति
21 जून 2025- योगिनी एकादशी
23 जून 2025- प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि
24 जून 2025- रोहिणी व्रत
25 जून 2025- अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या
26 जून 2025- गुप्त नवरात्रि आरंभ, चंद्र दर्शन
27 जून 2025- जगन्नाथ रथयात्रा
06 जुलाई 2025- आषाढ़ी एकादशी, देवशयनी एकादशी
08 जुलाई 2025- भौम प्रदेाष व्रत, जया पार्वती व्रत प्रारंभ
10 जुलाई 2025- पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, सत्य व्रत

योगिनी एकादशी

साल 2025 में योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून को रखा जाएगा। योगिनी एकादशी पर तुलसी की पूजा का भी बड़ा महत्व है, इस दिन विष्णु जी की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है।

जगन्नाथ रथयात्रा

जगन्नाथ रथयात्रा का पर्व 27 जून 2025 से शुरूआत होगी। यह यात्रा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को होती है जिसमें शामिल होने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं।

देवश्यनी एकादशी

आषाढ़ माह में देवश्यनी एकादशी मनाई जाती है। इस एकादशी को आषाढ़ी एकादशी के नाम से भी जानते हैं। इस दौरान विष्णु जी योग निद्रा में 4 माह के लिए चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी पर इस निद्रा से जागते हैं। इस चातुर्मास या चार माहीने में शुभ कार्य करना वर्जित है। साल 2025 में देवश्यनी एकादशी आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानि 6 जुलाई, 2025 को पड़ रही है।

गुरु पूर्णिमा

आषाढ़ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। साल 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई के दिन पड़ेगी।

Tags: Ashadha Month
Previous Post

घर में न लगाएं ये पौधे, जीवन में लाते हैं दुर्भाग्य और बाधाएं

Next Post

आज मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, जानें कब से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त?

Writer D

Writer D

Related Posts

Three coaches of Ujjain Express derailed
Main Slider

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

19/05/2026
Omelette
Main Slider

घर पर बनाएं ठेले जैसा चटपटा और फ्लफी ऑमलेट, झटपट बन जाएगी ये डिश

19/05/2026
Tan Removal Soap
फैशन/शैली

खुद बनाएं टैन रिमूवल सोप, पहली ही बार में निखर उठेगी स्किन

19/05/2026
hair fall
फैशन/शैली

झड़ते बालों पर दादी मां का ये नुस्खा आएगा आपके काम

19/05/2026
food
Main Slider

ऐसी जगहों पर न करें भोजन, दरिद्रता पड़ जाएगी पीछे

19/05/2026
Next Post
Marriage

आज मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, जानें कब से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त?

यह भी पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग पर मंडराया खतरा, बचे हुए मैच को लेकर..

क्या अब आईपीएल 2021 का बाकी का सीजन इंग्लैंड में हो सकता आयोजित ?

07/05/2021
Kangana Ranaut

कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से बंद, तो बोलीं – ‘जीना दुश्वार करके रहूंगी’

21/01/2021
Registry

धनतेरस पर खूब हुई संपत्तियों की खरीद, रजिस्ट्री ऑफिस ने कमाएं 22 करोड़ रूपर

23/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version