• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंदिर से चोरी हुईं अष्टधातु व पीतल की मूर्तियां

Writer D by Writer D
11/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के प्राचीन ठाकुर द्वार मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। यहां पर चोरों ने मंदिर की बेशकीमती अष्टधातु व पीतल की मूर्तियों को चुराकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की और जांच में जुट गई है।

महाराजपुर कमालपुर निवासी किसान बच्चा सिंह का घर से जुड़ा हुआ ही पैतृक ठाकुर द्वारा (श्री ठाकुर धाम) मंदिर है। मंदिर में राम लक्ष्मण और सीता की अष्टधातु की मूर्तिया स्थापित थी। इसके साथ ही पीतल की भी अन्य मूर्तियां थी। मंदिर के प्रबंधक बच्चा सिंह ने बताया कि मंगलवार रात शयन आरती के बाद गांव के ही पुजारी सरवन तिवारी मंदिर में ताला बंदकर अपने घर चले गए थे।

मंदिर के बगल में अपने घर के बाहर बरामदे में बच्चा सिंह व उनके भाई सो रहे थे। बुधवार सुबह पांच बजे जब बच्चा सिंह जगे तो देखा कि मंदिर का मुख्य द्वार खुला हुआ था। बच्चा सिंह जब अंदर गए तो देखा कि गर्भगृह का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ है। राम, सीता, लक्ष्मण व अन्य मूर्तियां गायब हैं।

सूचना पर महाराजपुर थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और कहा कि मामले की जानकारी की जा रही है। बच्चा सिंह के छोटे बेटे चंद्रभान सिंह पीसीएस अधिकारी हैं।

चोरी की सूचना पर बुधवार सुबह चंद्रभान भी शहर से गांव पहुंच गए। चंद्रभान सिंह ने बताया कि लगभग पंद्रह साल पहले भी मंदिर में चोरी हुई थी।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

बैंक मित्र को घायल कर लाखों की लूट, तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

एक किलो गांजा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
arrested

एक किलो गांजा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Murder

खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या

27/07/2023

इन 6 जगहों पर जाने से डरते हैं लोग, सरकार ने लगा रखा है बैन

10/01/2022
CM Dhami

धराली आपदा प्रभावितों को पांच लाख देगी सरकार, मुख्यमंत्री धामी ने की दो अहम घोषणाएं

09/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version