• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आशुतोष टंडन ने सर्किट हाउस में अधिकारियों संग की विकास कार्यों की समीक्षा

Writer D by Writer D
15/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
ashutosh tandon

ashutosh tandon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नगर विकास और वाराणसी जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने बुधवार को जनपद स्थित सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सड़कों पर लीकेज की शिकायत पर उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों को फटकार लगाई और एक सप्ताह में लीकेज की समस्या का समाधान करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोबारा शिकायत आई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। वहीं हर हाल में 20 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया।

प्रभारी मंत्री ने हिदायत दी कि जिस भी सड़क पर लीकेज हो संबंधित विभाग तत्काल जल निगम को सूचित करें और जल निगम लीकेज की मरम्मत करे। बार-बार एक स्थान पर लिकेज की शिकायत को गुणवत्ता में कमी मानी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू है।

विभिन्न विभागों की 860.399 किलोमीटर लंबी 505 सड़कों का सर्वे कर 17.92 करोड़ रुपये व्यय होने का आकलन किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 355 सड़क पीडब्ल्यूडी के चारों खंड की है। बैठक में बताया गया कि 70 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा चुका है। मंत्री आशुतोष टंडन ने 20 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया।

बेरोजगारी की शिकार मायावती सड़कों के गड्ढे गिन रहीं : खन्ना

मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया की गड्ढामुक्त होने वाली सड़कों की चेकिंग भी कराएं। काम में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाय।

इस मौके पर रोहनिया के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त प्रणय सिंह, सचिव विकास प्राधिकरण सुनील कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags: Ashutosh Tandonvaranasi news
Previous Post

बेरोजगारी की शिकार मायावती सड़कों के गड्ढे गिन रहीं : खन्ना

Next Post

प्रदेश के 16 जिलों में पीपीपी के आधार पर बनेंगे मेडिकल कालेज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
Medical Colleges

प्रदेश के 16 जिलों में पीपीपी के आधार पर बनेंगे मेडिकल कालेज

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान में नए मंत्रिमंडल में 34 मंत्री शामिल, राष्ट्रपति ने शपथ दिलाने से किया इंकार

19/04/2022

कॉर्पोरेट को बैंक लाइसेंस का सुझाव आरबीआई का नहीं

05/12/2020
Transfer

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, आधा दर्जन जिलों के बदले डीएम

02/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version