• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Asian Games 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत, मलेशिया को 6-0 से रौंदा

Writer D by Writer D
29/09/2023
in खेल
0
Indian women's hockey team

Indian women's hockey team

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हांगझोऊ एशियाई खेलों (Asian Games) में भारत महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team)  का विजयी अभियान जारी है। पूल-ए के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने मलेशिया को 6-0 (Malaysia 6-0) से रौंद दिया। इस जीत के साथ सविता पूनिया की अगुआई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) ने सेमीफाइनल में पहुंचने का अपना दावा मजबूत कर लिया है।

मैच के सातवें मिनट में भारतीय टीम (Indian Women’s Hockey Team)ने मलेशिया पर काउंटर अटैक कर शानदार टीम गोल किया। उदिता के पास पर मोनिका ने फ्लिक से स्कोर किया। इसके बाद आठवें मिनट में भारतीय टीम (Team India) को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर दीप ग्रेस इक्का ने शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल किया। 11वें मिनट में नवनीत कौर ने फील्ड गोल किया। इसके बाद 14वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। वैष्णवी विट्ठल के बॉल इंजेक्ट करने पर नेहा ने शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल किया। पहले क्वार्टर में टीम इंडिया (Team India) ने मलयेशिया पर 4-0 की बढ़त बनाई थी।

दूसरे क्वार्टर में 24वें मिनट में नेहा के पास संगीता ने शानदार गोल किया। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम (Team India)  ने कुछ पेनल्टी कॉर्नर तो अर्जित किए, लेकिन गोल करने में नाकाम रही। हाफ-टाइम तक भारत ने मलेशिया पर 5-0 की बढ़त बनाई हुई थी। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। हालांकि, तीसरे क्वार्टर में मलेशिया का डिफेंस जरूर मजबूत हुआ है। भारत के सभी काउंटर अटैक्स को मलेशिया टीम रोकने में कामयाब रही है।

Asian Games Day 6: टेनिस में भारत ने जीता सिल्वर, शूटिंग में पलक ने दिलाया गोल्ड

भारतीय टीम (Team India)  अपने शानदार फॉर्म को यहां भी जारी रखना चाहेगी। टीम इंडिया (Team India)  ने पूल-ए के अपने पहले मैच में सिंगापुर को 13-0 से रौंदा था। वहीं, मलेशिया ने अपने पहले पूल मैच में हॉन्गकॉन्ग को 8-0 से हराया था। अब मलेशिया को हराकर सविता पूनिया की अगुआई वाली भारतीय टीम (Team India) सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करने उतरी है। भारत के ग्रुप में सिंगापुर और मलेशिया के अलावा हॉन्गकॉन्ग और दक्षिण कोरिया है।

जब आमने-सामने के मुकाबलों की बात आती है, तो भारत का मलेशिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। दोनों देशों के बीच खेले गए 17 मैचों में से भारत 16 में विजयी रहा, जबकि केवल एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मलयेशिया अपने तमाम प्रयासों के बावजूद अभी तक भारतीय टीम के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चख सका है। पिछली बार इन दोनों टीमों का आमना-सामना महिला एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022)में हुआ था, जहां भारत ने 9-0 से जोरदार जीत दर्ज की थी।

Tags: asian games 2023Asian Games medalistAsian Games medalsindia in asian gamesIndian Women's Hockey Team
Previous Post

ISKCON पर आरोप लगाना मेनका गांधी को पड़ा भारी, संस्था ने भेजा 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

Next Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए हस्ताक्षर

Writer D

Writer D

Related Posts

National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
Draupadi Murmu

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए हस्ताक्षर

यह भी पढ़ें

मुख्तार अंसारी के बेटे

हाईकोर्ट ने बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटों की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

22/10/2020
NIA

NIA का पीएफ़आई पर बड़ा एक्शन, लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में छापेमारी

11/10/2023
fake receipt of Ram temple

राम मंदिर निर्माण की फर्जी रसीद छपवाने वाले दो गिरफ्तार, प्रिंटिंग प्रेस मालिक फरार

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version