• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में है एशिया का सबसे बड़ा कीड़ी नगरा, यहां है करोड़ों चींटियों का साम्राज्य

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दावा है क‍ि राजस्थान में न‍िम्बावास का कीड़ी नगरा संभवत: एशिया में सबसे बड़ा है। इस बात का अंदाजा आप इससे भी लगा सकते हैं कि न‍िम्बावास का कीड़ी नगरा करीब डेढ़ सौ बीघा में फैला है। यहां करोड़ों चींटियां रहती हैं और रोजाना चार क्व‍िंटल दाने की खपत होती है।

जालौर के भीनमाल कस्बे से 13 किलोमीटर दूर स्थित गांव निम्बावास के बाहर बोर्ड लगा है जिस पर गांव में कीड़ी नगरा होने की जानकारी और कीड़ी नगरा से संबंधित आवश्यक बातें लिखी हैं। गांव निम्बावास में चारागाह भूमि पर बसे इस कीड़ी नगरा से ग्रामीणों को खास लगाव है। गांव के भामाशाहों यहां चीटियों के लिए अनाज रखने, कीड़ी नगरा को सींचने (चींटियों को दाना डालने) का पुख्ता बंदोबस्त कर रखा है।

निम्बावास के इस कीड़ी नगरा के चारों तरफ तारबंदी भी करवाई हुई है ताकि यहां पर चींटियों को डाले गए नारियल का बुरा, अनाज, चूरमा, शक्कर, दलिया, बिस्किट आदि सामग्री खाने के लिए दूसरे बड़े जानवर प्रवेश ना कर सकें। चींटियों को दाना डालने के लिए हर पूर्णिमा व अमावस्या में मेले सा माहौल बनता है।

कीड़ी नगरा में अनाज डालते लोग

यहां चींटियों को दाना डालने के लिए जालोर जिले के अलावा मारवाड़ क्षेत्र से दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। लगभग डेढ़ सौ बीघा क्षेत्र में आपको सिर्फ चींटियां ही दिखाई देगी। इस स्थान पर हर रोज करीब चार क्व‍िंटल दाना चींटियों को डाला जाता है।

सुबह से लेकर शाम तक यहां लोग चींटियों को दाना देते नजर आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या अधिक रहती है। चींटियों को दाना डालने के पश्चात महिलाएं भजन-कीर्तन करती हैं। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में सिरोही, बाड़मेर, पाली जिले के लोग भी शामिल हैं। लोग जैसे ही स्थल के बारे में सुनते हैं तो यहां पहुंच कर चींटियों के दान के लिए आतुर रहते हैं।

कीड़ी नगरा को सींचने के लिए लोग अनाज इत्यादि कट्टों में भरकर यहां लेकर आते हैं। भीनमाल के भामाशाह नाहर परिवार, लुकड़ परिवार भी हर 15 दिन में चींटियों के लिए दाना भिजवाते हैं। यहां दाना एकत्रित करने के लिए गोदाम भी बनाए हुए हैं। इस तरह यहां इतना दाना इकट्ठा हो जाता है कि कम से कम 15 दिन तक आसानी से चलता है। आगामी पूर्णिमा व अमावस्या पर फिर दाना इकट्ठा हो जाता है। इस तरह से यह सिलसिला वर्षों से चला आ रहा है।

मुख्यमंत्री धामी का निरंजनी अखाड़ा में संतों ने गंगाजलि भेंटकर किया स्वागत

पिछले चार साल में यहां आने वाले श्रद्धालुओं में काफी इजाफा हुआ है। निंबावास के कीड़ीनगरा की विशेषता यह है कि यहां की चींटियां, आम चींटियों की तुलना में आकार में बड़ी हैं। लोगों की मान्यता है कि इनको आहार देने से दुखों का निवारण होने के साथ सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आस्था के चलते दूर-दराज से लोग यहां अनाज, चूरमा, शक्कर, दलिया, बिस्किट इत्यादि लेकर पहुंचते रहते हैं।

Tags: amazing factanimal loversant colonyNational newsrajasthan news
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी का निरंजनी अखाड़ा में संतों ने गंगाजलि भेंटकर किया स्वागत

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर ने 134 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर ने 134 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Govinda

गोविंदा को मिली BMC चुनाव प्रचार की कमान, इस पार्टी के लिए मांगेंगे वोट

25/12/2025
harshvardhan

हर्षबर्धन 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों संग आज करेंगे बैठक

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version