• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जुलाई से अटल आवासीय विद्यालयों में शुरू हो जाएगा अध्यापन कार्य

Writer D by Writer D
31/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Atal residential schools

Atal residential schools

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। निर्माण श्रमिकों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अटल आवासीय विद्यालयों (Atal Residential Schools) को आगामी सत्र से शुरू करने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विद्यालय में बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया की समयसीमा तय हो गई है।

अटल आवासीय विद्यालयों (Atal Residential Schools)  की प्रगति रिपोर्ट मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिसके अनुसार फरवरी-मार्च में प्रवेश के लिए आवेदन किया जाएगा, जबकि मई में परीक्षा के बाद जून में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जुलाई माह में अध्यापन भी शुरू हो जाएगा। शिक्षकों और अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी 18 मंडलों में विद्यालय का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

ऑनलाइन भी भरे जा सकेंगे आवेदन

तय शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी से 20 फरवरी के बीच कभी भी आवेदन जारी किए जा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी मांगे जा सकते हैं। 20 से 25 मार्च तक प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकेगा। अप्रैल माह के अंत तक प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। वहीं मई के अंत मे परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जबकि जून के मध्य में मेरिट लिस्ट जारी होगी और कॉउंसलिंग एवं प्रवेश के बाद जुलाई से अध्यापन कार्य शुरू हो जाएगा। सभी 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential Schools) खोले जाने की योजना है। प्रत्येक विद्यालय में कक्षा 6 में 80 बच्चों के साथ शुरू होगा। प्रवेश परीक्षा सीबीएसई के माध्यम से आयोजित होगी।

एक परिवार से अधिकतम 2 बच्चे ही पात्र

निर्माण श्रमिकाें के बच्चों एवं अनाथ बच्चों की प्रवेश परीक्षा सीबीएसई के माध्यम से आयोजित कराने के लिए एमओयू की प्रक्रिया प्रचलन में है। विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो पंजीयन के उपरान्त कम से कम 01 वर्ष (365 दिन) बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों, उनके बच्चें प्रवेश परीक्षा देने के पात्र होंगें। एक निर्माण श्रमिक के अधिकतम 02 बच्चे विद्यालय में अध्ययन करने हेतु पात्र होगें। बच्चों की आयु 10 से 12 वर्ष के मध्य होनी चाहिए (जवाहर नवोदय विद्यालय के आधार पर)
अनाथ बच्चों की पात्रता पर निर्णय लिया जाना प्रस्तावित है।

जल्द पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

अटल आवासीय विद्यालयाें (Atal Residential Schools) के प्रथम शैक्षणिक सत्र 2023-24 से कक्षा-6 संचालित करने हेतु प्रत्येक विद्यालय में 01 प्राचार्य, 01 प्रशासनिक अधिकारी एवं 11 शैक्षणिक पद (80 बच्चों के साथ) में अध्ययन-अध्ययापन का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। शिक्षकाे की भर्ती में देरी होने पर तत्काल शिक्षण अधिगम हेतु 06 शिक्षकाें की व्यवस्था की जा सकती है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु सभी विद्यालयों के लिये प्राचार्य की नियुक्ति मध्य फरवरी 2023 तक एवं अन्य सभी

नियुक्तियाँ माह मई, 2023 मध्य तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। अटल आवासीय विद्यालयों (Atal Residential Schools) में प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी एवं अध्यापकों के पदों पर स्थाई नियुक्ति प्रक्रिया प्रचलन में है। अटल आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों हेतु नियमावली तैयार की जा चुकी है, जिसके अनुमोदन की प्रक्रिया प्रचलन में है।

Tags: Atal residential schoolsYogi News
Previous Post

नई आबकारी नीति से कई लक्ष्य साधेगी योगी सरकार

Next Post

एके शर्मा ने असम के सीएम हिमंत विस्वा शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने असम के सीएम हिमंत विस्वा शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

Wheat procurement will start in the state from Monday

यूपी में गेहूं की खरीद का बना नया रिकॉर्ड, सरकार ने बताएं आंकड़े

13/07/2021
CBSE

दिन जारी हो सकता है CBSE रिजल्ट, यहां मिलेगी सबसे पहले मार्कशीट

03/05/2023
Samsung launched its two new tablets in India, the price is also very low

Samsung भारत में अगले हफ्ते गैलेक्सी टैब एस7एफई और गैलेक्सी टैब ए7 लाइट करेगा लॉन्च

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version