• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र को यथोचित सम्मान से खुश है अटल का परिवार

Writer D by Writer D
07/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा की पूर्ववर्ती  भारतीय जनसंघ के स्थापना-पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र न्यायविद चंद्रशेखर पंडित भुवनेश्वर दयाल  उपाध्याय को  हरीश रावत द्वारा 4 अगस्त को  अपना सलाहकार  बनाए जाने से पूर्व प्रधानमंत्री पं.  अटल बिहारी वाजपेयी के परिजन बहुत खुश हैं।

श्री वाजपेयी की 3 वर्ष बड़ी बहन  श्रीमती कमला दीक्षित की पुत्रवधू  एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित ने इस बाबत  हरीश रावत को एक पत्र लिखकर उन्हें थैंक्स कहा है और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।  श्रीमती दीक्षित नेहरीश रावत से फोन  पर बात भी की।

हरीश रावत  को लिखे पत्र में  उन्होंने लिखा  है कि  इस साहसिक-निर्णय से  आपकी राजनीतिक परिपक्वता,सूझ-बूझ एवं  दूरदर्शी सोच और  पुष्ट हुई है। देश, विशेषकर उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास हेतु  आपने वैचारिक-मान्यताओं, प्रतिबद्धताओं, मिथकों के  अनावश्यक दुराग्रहों एवं मानसिकता के बजाय  एक श्रेष्ठ चयन को वरीयता दी है, इसकी सर्वत्र सराहना की  जानी चाहिए।

यहां मामाजी पं. अटल बिहारी वाजपेयी एवं सर्वसम्मानित कांग्रेस नेता पं. नारायण दत्त तिवारी के अलावा प्रख्यात प्रचारक एवं चिंतक  नाना जी देशमुख स्मरण आते हैं जो देशहित में दल, व्यक्ति, प्रांत-क्षेत्र और जाति-धर्म से ऊपर उठकर सर्वथा विचार कर उसे कार्य-रूप में परिणित करते थे।

उन्होंने पत्र में  लिखा है कि शीर्ष अदालतों में  हिंदी एवं  अन्य भारतीय भाषाओं  की प्रतिष्ठा हेतु चंद्रशेखर उपाध्याय के अकथनीय संघर्ष से देश परिचित है। न्यायिक ,विधायी एवं संसदीय कार्य क्षेत्र में उनकी दक्षता एवं विशेषज्ञता का लाभ  उत्तराखंड के कई मुख्यमंत्रियों को प्राप्त हुआ है। उन्होंने श्री रावत को  शुभकामनाएं देते हुए लिखा है  कि भविष्य में  इसका लाभ आपको भी प्राप्त हो।

Tags: CS UpadhyayHarish RawatNational newsnirmala dixitUttrakhand News
Previous Post

सर्राफा व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खा कर की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

Next Post

स्मैक व गांजा तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़, 80 लाख के साथ साथ आठ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Next Post
arrested

स्मैक व गांजा तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़, 80 लाख के साथ साथ आठ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Asaduddin Owaisi

ओवैसी का राजनीति दांव, इस सीट से हिंदू प्रत्‍याशी को दिया टिकट

18/01/2022
Sapna Chaudhary

पति की मोबाइल चैटिंग की आदत से परेशान हुईं सपना चौधरी, किया ये काम

02/08/2021
helicopter crash in bharatpur

भरतपुर में हेलीकॉप्टर क्रैश, बचाव कार्य जारी

28/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version