• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दवा लेने निकले युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, ADCP से शिकायत

Writer D by Writer D
22/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कृष्णा नगर पुलिस की गुंडई का एक वीडियो वायरल है, जिसमें कृष्णा नगर पुलिस के दरोगा और सिपाही एक युवक को लाठी, लात-घूसों से मारते दिख रहे हैं।

आलमबाग के रहने वाले शिखर गुप्ता का अपराध सिर्फ इतना था कि वो अपने भाई के लिए दवा लेने निकला था। उसकी बाइक खराब हो गई तो एक दोस्त की कार मांगने उसके घर गया था। दोस्त घर के अंदर से आता, इस दौरान शिखर सड़क पर ही इंतजार कर रहा था। इसी बीच कृष्णा नगर थाने के दरोगा शशिकांत सिंह , कांस्टेबल विक्रांत तेवतिया दो अन्य सिपाहियों के साथ पहुंचते हैं और शिखर के साथ बुरी तरह से पिटाई शुरू कर देते हैं।

लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, रूपया मांगने पर दंपत्ति को पीटा

शिखर का कहना है कि वह दरोगा को बता रहा था कि अपने भाई की दवा लेने के लिए जा रहा है और कार खराब होने की वजह से अपने दोस्त का इंतजार कर रहा है, लेकिन शिखर की बातों को दरोगा, सिपाहियों ने अनसुना कर दिया और उसको लाठी, लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। शिखर का आरोप है कि मारपीट के दौरान सिपाही विक्रांत तेवतिया ने उसकी जेब से 1620 रुपए भी निकाल लिये।

यह पूरी घटना बीती 12 मई की है जब रात आलमबाग का शिखर अपने बड़े भाई के लिए दवाई लेने जा रहा था।

चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने सामान से भरा मिनी ट्रक लूटा

शिखर का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी एक आंख बुरी तरह से चोटिल हुई है, जिसके चलते उसे दिखाई देना बंद हो गया है। वहीं उसके हाथ पर भी लाठियों की गंभीर चोटे आई हैं। शिखर ने अपने साथ हुए इस वाकये की शिकायत सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच एसीपी कृष्णा नगर को सौंपी गई है।

Tags: crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

प्रेम संबंध में बाधा बने पति की हत्या, कातिल पत्नी भतीजे समेत गिरफ्तार

Next Post

योगी ने राष्ट्रीय सहारा के समूह सम्पादक मनोज तोमर की माता जी के निधन पर किया शोक व्यक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

blackhead
Main Slider

व्हाइटहेड्स ने छीन ली खूबसूरती, तो ऐसे पाएं छुटकारा

01/06/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से मिलेगा चेहरे को छुटकारा, फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स

01/06/2026
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Next Post
cm yogi

योगी ने राष्ट्रीय सहारा के समूह सम्पादक मनोज तोमर की माता जी के निधन पर किया शोक व्यक्त

यह भी पढ़ें

गर्मी से छूट रहे पसीने… तो फटाफट बनाएं कूल-कूल ठंडाई

05/05/2024
massive fire in ferry

अहमदाबाद: लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

03/01/2021
CRPF soldiers refuse to apply corona vaccine

CRPF के जवानों ने कोरोना वैक्सीन लगाने से किया इंकार, सामने आई यह वजह

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version