• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अटारी एनकाउंटर: मूसेवाला हत्या के 2 आरोपी समेत 4 गैंगस्टर ढेर, पांच घंटे चली मुठभेड़

Writer D by Writer D
20/07/2022
in Main Slider, क्राइम, पंजाब, राष्ट्रीय
0
atari encounter

atari encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के पास पिछले पांच घंटे से पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच चल रहा एनकाउंटर (Atari Encounter) अब खत्म हो गया है। अटारी के विधायक जसविंदर रामदास ने यह दावा किया है। इस एनकाउंटर में चार बदमाश मार गिराये गए हैं। बदमाश गांव की पुरानी हवेली में छिपे थे।

हवेली में पुलिस की टीम दाखिल हो गई है। अब एनकाउंटर खत्म हो गया है। कई घंटों तक चले मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस के साथ यह मुठभेड़ जगरूप सिंह रूपा और मन्नू कोसा के वहां मौजूद होने की जानकारी होने के बाद आज बुधवार दिन में शुरू हुई। जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। मुठभेड़ में गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और साथी मनप्रीत मन्नू कूसा समेत चार गैंगस्टर ढेर हो गए हैं। जबकि इस दौरान 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। साथ में 2 स्थानीय लोगों के भी गोली लगने की खबर है।

जग्गू भगनपुरिया गैंग से दोनों शूटर्स का ताल्लुक

इससे पहले, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की ओर से इस मुठभेड़ की पुष्टि की गई थी। दोनों जग्गू भगनपुरिया गैंग से ताल्लुक रखते हैं। मूसेवाला हत्याकांड के लिए भगनपुरिया ने इन निशानेबाजों को लॉरेंस बिश्नोई को मुहैया कराया था। ये दोनों पिछले 52 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहे थे।

#WATCH | Encounter ensuing between police & gangsters at Cheecha Bhakna village of Amritsar district in Punjab pic.twitter.com/7UA0gEL23z

— ANI (@ANI) July 20, 2022

इससे पहले, क्षेत्र के एसएचओ सुखबीर सिंह ने कहा था कि मुठभेड़ जारी है, लेकिन अभी यह साफ नहीं हो सका है कि ये गैंगस्टर्स हैं या आतंकवादी।

पाक बॉर्डर के पास कई घंटों से मुठभेड़ जारी, 3 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस ने सोमवार को बताया कि दो और लोगों को मूसेवाला की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक ने करीब से मूसेवाला को गोली मारी थी। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस अबतक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गिरोह के दो वांछित अपराधियों अंकित सिरसा (19) और सचिन भिवानी (23) को रविवार रात को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने पिछले महीने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

Tags: amritsar newsatari encountercrime newsNational newsPunjab Newssiddhu moosewala
Previous Post

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत

Next Post

UPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती का जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहाँ से करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

CM हेल्पलाइन 1905 की लंबित शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान: धामी

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मदरसों में बाहरी बच्चों के वीडियो पर सरकार सख्त, जांच के आदेश

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

17/04/2026
Next Post
BPSC 71st Pre Exam Admit Card Released

UPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती का जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहाँ से करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

Shardiya Navratri

इस दिन से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्‍थापना का शुभ मुहूर्त

30/09/2023
Firing

जोहानिसबर्ग में बार में अंधाधुंध फायरिंग, 14 की मौत

10/07/2022
holi

होली पर इन मंत्र जाप से दूर करें जीवन की सभी परेशानियां

07/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version