• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक-अशरफ हत्याकांड: हटाए गए ACP धूमनगंज नरसिंह नारायण सिंह

Writer D by Writer D
18/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Atiq-Ashraf Murder Case

Atiq-Ashraf Murder Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। अतीक-अशरफ हत्याकांड (Atiq-Ashraf’s Murder) के बाद पुलिस प्रशासन एक्टिव और अलर्ट मोड पर है। वहीं इस हत्याकांड के पुलिसिया अमला भी कार्रवाई की जद में हैं। सामने आया है कि प्रयागराज से एक एसीपी का तबादला हो गया है। एसीपी धूमनगंज को हटा दिया गया है। उन्हें मुख्यालय भेजा गया है। वही, 47 वीं वाहिनी PAC कानपुर में तैनात महेंद्र सिंह को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया। बता दें कि उमेश पाल का मर्डर धूमनगंज सर्किल क्षेत्र में हुआ था तो वहीं, धूमनगंज पुलिस की सुरक्षा में ही अतीक अहमद और अशरफ की भी हत्या (Atiq-Ashraf’s Murder) हुई थी।

24 फरवरी को हुआ था उमेश पाल हत्याकांड

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड 24 फरवरी 2023 को हुआ था। प्रयागराज में उस दिन शुक्रवार को उमेश पाल और उसके गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड में गवाह थे। उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। इस दौरान उनकी और उनके गनर की गोली लगने से मौत हो गई। बदमाशों ने इस हत्याकांड को 44 सेकेंड में अंजाम दिया था। इसके बाद से लगातार अतीक अहमद से जुड़ा घटनाक्रम जारी था। अतीक को साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश लाया गया था। इसी दौरान झांसी में उसके बेटे असद का एनकाउंटर किया गया।

कॉल्विन अस्पताल के पास हुई थी हत्या (Atiq-Ashraf’s Murder)

जिस दिन, अतीक के बेटे असद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया उसी रात साढ़े दस बजे अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय यह हत्याकांड हुआ अतीक और अशरफ को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में लाया गया था।

यहां उनका मेडिकल चेकअप किया जाना था। इसी दौरान मीडिया से बातचीत के बीच ही तीन हमलावरों ने अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी और सरेंडर कर दिया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने दिए थे सख्त निर्देश

अतीक हत्याकांड (Atiq-Ashraf’s Murder) के बाद सीएम योगी (CM Yogi) ने देर रात ढाई बजे तक अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की थी। सीएम ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे साथ ही कहा कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए थे कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए, इसका ध्यान रखें।

सीएम योगी ने कहा था कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करे साथ ही जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए थे।

Tags: Atiq-Ashraf's MurderAtiq-Ashraf's Shootoutprayargarj news
Previous Post

मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्ति चिदंबरम की 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Next Post

अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी में छापा, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Illegal Arms Factory

अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी में छापा, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

winter care

ठंड में मेकअप के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, कहीं खूबसूरती पर ना फिर जाए पानी

20/12/2021
Wheat procurement

गेहूं बिक्री के लिए प्रतिदिन एक हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

27/04/2025
AK Sharma

पीएम मोदी ने एके शर्मा के कार्यों, दूरदर्शिता, अथक परिश्रम की सराहना की

27/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version