• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक का का दाहिना हाथ असाद कालिया गिरफ्तार, 50 हजार का था इनामी

Writer D by Writer D
20/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Asad Kalia

Asad Kalia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का दाहिना हाथ माने जाने वाला उसका गुर्गा असाद कालिया (Asad Kalia) बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पांच मुकदमों में वांछित असाद पर 50 हजार का इनाम घोषित था। हाल ही में उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह हत्या के मुकदमे में पैरवी करने से रोकने को लेकर एक घर पर चढ़कर धमकी देता नजर आया था। 16 महीने से फरार इस आरोपी को करेली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

असाद उर्फ असद (Asad Kalia) पुत्र मो. अफाक न्यू चकिया खुल्दाबाद का रहने वाला है। अतीक के कहने पर वह लोगाें की जमीन कब्जाने व उन्हें सस्ते दामों में खरीदने और फिर उऊंची कीमत लेकर बेचने का काम करता था। अतीक के लिए उसने हजारों बीघा जमीन पर उसने अवैध प्लाटिंग भी की थी। खुद के साथ ही जरूरत पड़ने पर वह मोबाइल से जेल में बंद माफिया अतीक से बात कराकर भी लोगाें में अपना खौफ कायम करता था। पुलिस का दावा है कि बुधवार को उसे पानी की टंकी चौराहा, ऐनुद्दीनपुर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

उमेश की हत्या के बाद असद के संपर्क में था कालिया (Asad Kalia)

करेली में गिरफ्तार असाद कालिया उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के संपर्क में था। असद ने फरारी के दौरान उससे छिपने के लिए जगह का इंतजाम करने में मदद मांगी थी। इस बात का खुलासा खुद असाद कालिया ने पूछताछ में किया है। फिलहाल उमेशपाल हत्याकांड में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पूछताछ में असाद ने अहम खुलासे किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, उसने बताया है कि 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या की खबर मिलने के वक्त वह शहर से बाहर था। कुछ दिनों बाद वह पश्चिम बंगाल चला गया। इसी दौरान पांच लाख के इनामी असद ने उसके पास फोन किया था। कहा था कि वह छिपने के लिए पश्चिम बंगाल में उसके लिए जगह का इंतजाम करे। असाद ने उसे जगह का इंतजाम करने का आश्वासन भी दिया लेकिन बात नहीं बन पाई। इसलिए क्योंकि असद चाहता था कि उसके साथ ही गुलाम व एक अन्य आरोपी के छिपने के लिए भी जगह का इंतजाम किया जाए।

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां पर कसा शिकंजा, इनाम बढ़ाकर हुआ 50 हजार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, असाद ने बताया कि यह सुनकर उसने हाथ खड़े कर दिए थे। उसने असद से साफ कहा था कि वह सिर्फ उसके लिए ही जगह का इंतजाम कर सकता है। यह सुनकर असद ने नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद उसने संपर्क नहीं किया। मामले में पुलिस अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि नाम न छापने की शर्त पर एक अफसर ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड में असाद की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलते हैं तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।

Tags: Asad KaliaAtiq AhmedPrayagraj News
Previous Post

मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

Next Post

दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Next Post
Bus

दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर, एक की मौत

यह भी पढ़ें

कोरोना काल से पहले के स्तर पर पहुंची पेट्रोल-डीजल की मांग, जानिए पूरा मामला

02/11/2020
Modak

मोदक का भोग लगाकर बप्पा को करें खुश, घर में ऐसे बनाएं

02/09/2024
Roof Collapsed

तेज धमाके के साथ मकान की छत गिरी, महिला की मौत

15/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version