• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा रच रही है नई साजिश: आतिशी

Writer D by Writer D
22/05/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Atishi

Atishi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी (Atishi) ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) कर दावा किया कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी साजिश रच रही है।

भाजपा ने स्वाति मालीवाल का किया इस्तेमाल 

आप की वरिष्ठ नेता आतिशी (Atishi) ने कहा कि भाजपा ने केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया। उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में यमुना के पानी को रोका जा रहा है। चुनाव से पहले दिल्ली वालों को परेशान और सरकार को बदनाम करने के लिए हरियाणा दिल्ली का पानी रोकने में लगा है।

जल संकट पैदा करने के लिए रोका जा रहा है यमुना का पानी 

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी (Atishi) ने कहा कि 25 मई को (दिल्ली में) वोटिंग से पहले भाजपा ने आप को निशाना बनाने और दिल्ली की जनता को परेशान करने की नई साजिश रची है। इसी साजिश के तहत भाजापा अपनी हरियाणा सरकार के जरिए यमुना का पानी रोक रही है। जिससे दिल्ली के लोगों को परेशान करने और यहां जल संकट पैदा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

भारतीय मूल के पहले अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद ने स्पेसशिप पर दिखाया तिरंगा

आतिशी (Atishi) ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली के पानी को रोक लिया है। दिल्ली में आ रही यमुना की वाटर सप्लाई को रोक दी है। पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसी जगहों से भी समस्या आई, जहां पानी की प्रॉब्लम कभी नहीं रही। वजीराबाद में 675 फुट पानी होता है। जब कम होता है, तो 672 फुट तक चला जाता है। मगर 11 मई से 21 मई तक हरियाणा दिल्ली का पानी रोक रहा है। 11 मई को 671 फुट था। ये तीन दिन तक बना रहा। 21 मई को पानी घटकर 671 फुट के नीचे आ गया।

भाजपा रच रही है नया षडयंत्र

उन्होंने (Atishi)  आगे कहा कि 25 मई की वोटिंग से पहले भाजपा नया षडयंत्र रच रही है। पानी की त्राहि-त्राहि मचाने का षडयंत्र रच रही है। हम दिल्ली के लोगों को सतर्क करना चाहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में 25 मई तक लगातार नई साजिश की जाएगी। वोटर्स को बरगलाया जाएगा। अब भाजपा जितनी भी साजिश कर लो, दिल्ली वालों को बेवकूफ नहीं बना सकते।

Tags: aapAtishidelhi newslok sabha elections 2024National news
Previous Post

भारतीय मूल के पहले अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद ने स्पेसशिप पर दिखाया तिरंगा

Next Post

COVID-19 के नए सब-वैरिएंट ‘FLiRT’ की हुई भारत में एंट्री, इन राज्यों में मिले इतने मामले

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

जनहित की योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्यमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश

06/08/2026
Punjab Monsoon Session
पंजाब

भाखड़ा डैम में दरार आने का मुद्दा पंजाब विधानसभा में उठा

06/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

युवा संवाद में मुख्यमंत्री ने पारदर्शी भर्ती, शिक्षा, सुविधाओं का दिया भरोसा

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Next Post
Corona

COVID-19 के नए सब-वैरिएंट 'FLiRT' की हुई भारत में एंट्री, इन राज्यों में मिले इतने मामले

यह भी पढ़ें

mulethi

मुलेठी का इस्तेमाल कर सर्दी-जुकाम की समस्या से ऐसे पाएँ छुटकारा

23/01/2022
Subrata Roy

जानें सुब्रत राय को क्यों कहते थे सहारा श्री, इन खेलों से था प्यार

15/11/2023
shot

सेना के जवान को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version