• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ATS ने आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस गिरफ्तार, पाकिस्तानी जासूसों के संपर्क में था

Writer D by Writer D
16/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
Mohammad Rais

Mohammad Rais

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/गोंडा। यूपी एटीएस (UP ATS) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) को गोपनीय सूचनाएं देने वाले गोण्डा निवासी आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस (Mohammad Rais) को गिरफ्तार कर लिया। उसे एटीएस मुख्यालय पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसके खिलाफ एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसके साथियों अरमान और सलमान की गिरफ्तारी के लिए एटीएस की टीम मुंबई भेजी गई है।

एटीएस (UP ATS) को सूचना मिली थी कि गोण्डा के तरबगंज के दीनपुरवा गांव का मोहम्मद रईस आईएसआई एजेंट बन चुका है और महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं आईएसआई हैंडलर्स को भेज रहा है। इसके बदले में इसे पैसा भी मिला है। उसे एटीएस मुख्यालय पर बुलाकर पूछताछ की गयी तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि कुछ वर्ष पहले वह मुंबई में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात अरमान नामक व्यक्ति से हुई।

अरमान ने उसे भारत में मुस्लिमों पर हो रहे जुल्म और बाबरी मस्जिद का जिक्र करके बरगलाया और भारत के विरुद्ध जासूसी करने के लिए कहा। रईस ने अरमान को बताया कि वो सऊदी अरब में काम करना चाहता है। अरमान ने उसका नंबर पाकिस्तान के एक व्यक्ति को देने की बात कही और बोला कि वह तुम्हें कॉल करेगा। अगर तुम उसके यकीन पर खरे उतरे, तो वह तुम्हें भारत के खिलाफ काम करके बदला लेने का मौका देगा। वह पैसा और दुबई में नौकरी भी दिला देगा।

गोपनीय सूचनाएं देने के बदले में मिले 15 हजार रुपये

वर्ष 2022 में रईस के पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें अरमान का जिक्र करते हुए कहा कि हुसैन तुमसे बात करेगा। इसके बाद रईस और हुसैन की बात होने लगी। हुसैन ने बताया कि वह पाकिस्तानी जासूस है। उसने रईस को कुछ महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और संवेदनशील सूचनाएं भेजने को कहा।

‘मैं अटल हूं’ के किरदार पंकज त्रिपाठी को एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स ने घेरा

इस काम में रईस ने अपने दोस्त सलमान व अन्य को शामिल किया और सूचनाएं और तस्वीरें जुटाकर भेज दी। इसके एवज में उसे 15 हजार रुपए मिले थे। आईएसआई हैंडलर्स ने रईस को बांग्लादेशी का मोबाइल नंबर देकर व्हाट्सएप बिजनेस एकाउंट बनाने को कहा। उसने रईस को ओटीपी भी शेयर किया था। रईस आईएसआई हैंडलर्स से बात भी करता था, जो अभी भी उसके मोबाइल में हैं।

Tags: crime newsgonda newsLucknow NewsMohammad RaisUP ATSup news
Previous Post

‘मैं अटल हूं’ के किरदार पंकज त्रिपाठी को एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स ने घेरा

Next Post

योगी सरकार में पूर्व मंत्री की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल के ICU में किए गए शिफ्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP leader Suvendu Adhikari's PA shot dead
Main Slider

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

06/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
The picture of Shikshamitras has changed in the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बदली शिक्षामित्रों की तस्वीर

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
Next Post
Ashutosh Tandon

योगी सरकार में पूर्व मंत्री की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल के ICU में किए गए शिफ्ट

यह भी पढ़ें

stomach cramps

पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय

14/06/2021
arrested

तीन चार पहिया वाहन सहित लूट का शातिर चोर गिरफ्तार, जेल

20/08/2021

मध्य प्रदेश उपचुनाव : नतीजों पर दिग्विजय सिंह बोले- नोटतंत्र जीता, लोकतंत्र हारा

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version