• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आधुनिक तकनीक, नवाचार और बाजार को जोड़कर गो पालन को ज्यादा लाभकारी बनाने पर मंथन

Writer D by Writer D
24/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
The government will make cow shelters self-reliant.

The government will make cow shelters self-reliant.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : योगी सरकार गोशालाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, हरित ऊर्जा, प्राकृतिक खेती और स्थानीय उद्यमिता के ऐसे केंद्रों में बदलने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है, जहां गोबर से ऊर्जा, गोमूत्र से मूल्यवर्धित उत्पाद और गो उत्पाद आधारित उद्योगों के जरिए रोजगार और आय का नया चक्र तैयार होगा। लक्ष्य है कि गोशालाएं बेहतर आय अर्जित करने वाली आत्मनिर्भर इकाइयों में बदलें। इसी विजन को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग ने इंदिरा भवन लखनऊ में उद्यमियों, नवाचारी किसानों, गोसेवी संस्थाओं और गोशाला संचालकों के साथ व्यापक संवाद किया। 

बैठक में इस बात पर मंथन हुआ कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोसंरक्षण के विजन को किस प्रकार आधुनिक तकनीक, नवाचार और बाजार से जोड़कर आर्थिक मॉडल में बदला जाए। जिससे गोवंश संरक्षण सीधे ग्रामीण विकास और रोजगार से जुड़ सके।

बैठक में ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काउ-बेस्ड इंडस्ट्रीज (GCCI) के सचिव पुरीष कुमार ने एक ऐसा आर्थिक मॉडल प्रस्तुत किया, जिसने गोशालाओं की संभावनाओं को नई दिशा दी। उन्होंने बताया कि 200 गायों वाली गोशाला में दूध, गोबर और गोमूत्र का वैज्ञानिक मूल्यवर्धन किया जाए तथा बायोगैस, जैविक खाद, प्राकृतिक कृषि इनपुट और अन्य गो आधारित उत्पादों का व्यवस्थित उत्पादन हो, तो सालाना लगभग दो करोड़ रुपये तक की संभावित आय अर्जित की जा सकती है। इससे गोशालाएं संरक्षण केंद्र के साथ-साथ ग्रामीण उद्यम का मजबूत आधार बन सकती हैं।

संवाद में बनासकांठा, गुजरात की गोमूत्र डेयरी के देवाराम पुरोहित ने बताया कि गुजरात के अबाला गांव में गोमूत्र के संग्रहण और वैज्ञानिक प्रसंस्करण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़कर प्राकृतिक कृषि के लिए उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से स्थानीय ग्रामीण परिवारों को आय का अवसर मिलने के साथ प्राकृतिक एवं रसायनमुक्त कृषि को भी बढ़ावा मिल रहा है।

ग्राम धाम गोशाला, सिद्धपुरा, लखनऊ के संचालक पूर्व पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने गोशाला में विकसित गोवंश-आधारित विद्युत उत्पादन मॉडल की जानकारी साझा की। वहीं, पे अमृत संस्था के निदेशक प्रवीण मिश्रा ने इस बात पर भी जोर दिया कि भविष्य की गोशाला केवल गोवंश संरक्षण का स्थान नहीं, बल्कि ग्रामीण सर्कुलर बायो-इकोनॉमी हब होगी। रूरल हब इनोवेशंस लिमिटेड के गौरव गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार, उद्यमिता एवं स्थानीय संसाधनों के मूल्यवर्धन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने गोशालाओं और ग्रामीण युवाओं को तकनीक, बाजार एवं उद्यमिता से जोड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के नए अवसर विकसित करने की संभावनाओं पर विचार रखा।

गोशालाओं में हो रहे नवाचारों को श्रेष्ठ तकनीकों और सफल मॉडलों से जोड़ा जाएगा-

उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश की गोशालाओं में हो रहे नवाचारों को श्रेष्ठ तकनीकों और सफल मॉडलों से जोड़ा जाएगा ताकि गोसंरक्षण के साथ आत्मनिर्भरता और ग्रामीण समृद्धि का स्थायी मॉडल विकसित हो सके। संवाद में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, दीपक गोयल एवं रमाकांत उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Tags: up news
Previous Post

योगी सरकार ने छात्रवृत्ति व्यवस्था को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Next Post

चेहरे के अनचाहे बालों को हमेशा के लिए हटाने के कारगार ब्यूटी टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

India-Israel Water Project
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक

10/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Dinesh Pratap SIngh
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

10/09/2026
Shahjahanpur once again tops in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

10/09/2026
Integral University showcases youth talent
उत्तर प्रदेश

युवाओं के नवाचार को योगी सरकार का प्रोत्साहन, यूपी राइज से हुनर को मिल रहा मंच

10/09/2026
Next Post
Unwanted Hair

चेहरे के अनचाहे बालों को हमेशा के लिए हटाने के कारगार ब्यूटी टिप्स

यह भी पढ़ें

Arrested

जिला जज बन कर ठगने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

10/06/2023
Rohit Sharma's wife Ritika trolled him, know the reason

रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने ही उनको किया ट्रोल, जानिए वजह

20/06/2021
Gita Jayanti

इस शुभ योग में मनाई जाएगी गीता जयंती, जानें धार्मिक महत्व

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version