• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ATS ने दो रोहिंग्यों को किया गिरफ्तार, सोने के बिस्किट बरामद

Writer D by Writer D
17/06/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी एटीएस ने अलीगढ़ में अवैध रूप से रह रहे दो रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। इनके नाम मोहम्मद रफीक और मोहम्मद आमीन है। इन दोनों रोहिंग्या की गिरफ्तारी अलीगढ़ के पुराने शहर के मकदूम नगर से की गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह दोनों सोना तस्करी के कारोबार में लिप्त थे। बांग्लादेश से सोना लाकर भारत में बेचते थे। एटीएस सोना तस्करी के बाकी एंगिल की भी छानबीन कर रही है।

एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों पिछले नौ साल से अवैध रूप से जाली दस्तावेजों के सहारे यहां रह रहे थे और मीट फैक्टरी में नौकरी कर रहे थे। दोनों के पास से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही हैं। इनके पास से सोने के छह बिस्किट मिले हैं। आईजी एटीएस जीके गोस्वामी ने बताया कि दोनों को ही अदालत में पेश किया गया है। दोनों को जल्द ही रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

वहीं एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रही है। इसी क्रम में अलीगढ़ से उक्त गिरफ्तारियां की गई हैं। इनके पास से सोने के बिस्किट के अलावा यूएनएचआरसी से जारी कार्ड, मोबाइल और 770 रुपये नगद बरामद किए हैं।

विजलेंस टीम ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते डीपीआरओ को पकड़ा 

गिरफ्तार किए गए रोहिंग्या ने पूछताछ में स्वीकारा कि वे बिना पासपोर्ट या बिना वर्क परमिट के वर्ष 2012 में भारत-बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूद एजेंटों की मदद से कोलकाता के रास्ते भारत आए थे। अलीगढ़ में उन्हें ठिकाना मिल गया और मीट फैक्टरी में नौकरी भी मिल गई। तब से वे यहीं रह रहे थे। एटीएस ने दोनों को लखनऊ ले जाकर एटीएस थाने में मुकदमे के आधार पर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

अभी उनसे पूछताछ होनी है, जिसमें सोना तस्करी के अलावा और किन अपराधों में यह संलिप्त थे, सीमा पार कराने और फर्जी प्रपत्र बनवाने में किन-किन लोगों ने मदद की और इनका ठिकाना कहां हैं। अलीगढ़ यह लोग किसकी मदद से पहुंचे थे और उनके और कौन कौन सहयोगी हैं। एटीएस रिमांड पर लेकर इन दोनों से उक्त सवालों के जवाब तलाशेगी।

Tags: aligarh crime newsaligarh newsATScrime news
Previous Post

UP बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का फ़ॉर्मूला तय, इस आधार पर जरी होगा परिणाम

Next Post

BJP विधायक के आवास के पास फायरिंग करने वाले छह गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

massive fire
Main Slider

बीजेपी नेता के घर धमाकों से हड़कंप, आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी

13/02/2026
bulldozer
क्राइम

अवैध दुकान गिराने पहुंचा बुलडोजर, सदमे में दुकानदार की हार्ट अटैक से मौत

13/02/2026
Liquor
Main Slider

यूपी में मदिरा प्रेमियों को झटका! बढ़ेंगी शराब की कीमतें

13/02/2026
Hair
फैशन/शैली

घने-लंबे बालों का सपना होगा पूरा, ट्राई करें ये मैजिकल तेल

13/02/2026
Valentine's Day
फैशन/शैली

वैलेंटाइन डे पर इन गिफ्ट से करें अपनी फीमेल पार्टनर को खुश

13/02/2026
Next Post
Firing near BJP MLA's residence

BJP विधायक के आवास के पास फायरिंग करने वाले छह गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

SBI

SBI ग्राहकों को बड़ा झटका, बैंक ने कर्ज पर बढ़ाया ब्याज दर 0.70 फीसदी

15/03/2023
Samajwadi Party

बिजली कटौती के चलते जनता कर रही त्राहि-त्राहि: अखिलेश यादव

14/06/2023
Sita Navami

इस दिन मनाई जाएगी सीता नवमी, इस मुहूर्त में करें पति की लंबी उम्र के लिए पूजा

27/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version