• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

20 नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों पर गिरी गाज, 2022-2023 बैच के लिए के लिये प्रवेश पर लगी रोक

Writer D by Writer D
12/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
nursing

nursing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग और पैरा मेडिकल की पढ़ाई के मानकों का उल्लंघन कर रहे 20 नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों (Nursing Training Centers) के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए इनमें शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिये प्रवेश पर रोक लगा दी है।

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशों का पालन करते हुए विभाग ने प्रदेश को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिये प्रशिक्षण केंद्रों में शिक्षा की गुणवत्ता की पड़ताल के लिए तकनीकी का इस्तेमाल कर इन केन्द्रों में मानकों का सत्यापन किया। सत्यापन के पहले दौर की जांच में टेलीफोनिक सत्यापन के दौरान 161 नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों (डिप्लोमा स्तर पर) में अनिवार्य संकाय छात्र अनुपात का 50 फीसदी से कम मिला। उप्र राज्य चिकित्सा संकाय (यूपीएसएमएफ) की ओर से इन प्रशिक्षण केंद्रों को नोटिस भेजे गये हैं।

इसके बाद 32 ऐसे केंद्रों की पहचान की गई, जिन्होंने यूपीएसएमएफ के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया था और अनिवार्य बायोमेट्रिक उपस्थिति भेजना भी शुरू नहीं किया था। इसके बाद ई सत्यापन किया गया, जहां इन 32 केंद्रों पर वीडियो कॉल के माध्यम से हर ट्यूटर की उनके पंजीकरण दस्तावेजों के साथ उनके आधार कार्ड का उपयोग करके पहचान की गई। ई सत्यापन में भी पांच केंद्रों ने हिस्सा नहीं लिया। छह के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले सामने आए और नौ सत्यापित संकाय के 40 फीसदी बेंचमार्क को भी पूरा करने में असमर्थ थे।

इंडोनेशिया की राजदूत ने इना एच कृष्णमूर्ति ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

सबसे ज्यादा कमियां जेपी नगर और मथुरा के प्रशिक्षण केंद्राें में मिलीं। दोनों जिलों में 3-3 केंद्र, नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इस बारे में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा का हब बनाने के प्रयास में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार निर्धारित मानदंडों के गैर अनुपालन में किसी भी संस्था के प्रति कोई रियायत नहीं दिखाएगी। आने वाले समय में भी ऐसी सख्त कार्रवाई होती रहेगी।

कार्रवाई के दायरे में आये जिन केंद्रों में 2022-2023 बैच के लिए नर्सिंग डिप्लोमा कोर्स में दाखिले रोके गए हैं उनमें आगरा का देव एजुकेशन कॉलेज, अयोध्या के चिरंजीव नर्सिंग संस्थान और झुनझुनवाला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, आजमगढ़ के अखिल भारतीय बाल देखभाल एवं शैक्षिक विकास समिति एवं श्री बाबा सदावरम पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज, बरेली का क्लारा स्वैन हॉस्पिटल, गौतमबुद्ध नगर का एनआईएमटी अस्पताल के अलावा लखनऊ के दो, मथुरा एवं अमरोहा के तीन, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, हापुड़ और गोंडा के एक एक संस्थान शामिल हैं।

Tags: Lucknow NewsNursing Training Centers
Previous Post

सभी सरकारी बैकों का कर देना चाहिए निजीकरण, केवल रहे ये एक बैंक

Next Post

यूपी पीसीएस मेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
UP PCS

यूपी पीसीएस मेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

यह भी पढ़ें

Liquor

शराब से करें कमाई, दारू से दूर रहने वाले भी बन सकते हैं करोड़पति

02/08/2023
Plantation

मंदिर में लगा दो ये पौधा, कुछ दिनों में हो जाओगे मालामाल

18/08/2025
Anjeer Laddu

शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है ये लड्डू, स्वाद में भी होता है लाजवाब

19/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version