• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमला

Writer D by Writer D
04/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
Murtaza

Murtaza Abbas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath temple) के मुख्य गेट पर तैनात दो सिपाहियों पर अराजक तत्वों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया है। मंदिर को पूरी तरह सील कर फरार आरोपित की तलाश चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे पीएसी सिपाहियों पर रविवार की शाम दो अराजक तत्वों ने धारदार हथियार (दाव) से हमला कर दिया। अल्ला-हू-अकबर का नारा लगाते हुए मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहे एक हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

वारदात में लहुलूहान दोनों सिपाहियों को गोरखनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपित के पास से धारदार हथियार, लैपटाप और इंडिगो एयरलाइंस का टिकट मिला है।

जानकारी के मुताबिक गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाही गोपाल गौड़ और अनिल पासवान पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उनके पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित गोरखनाथ मंदिर परिसर में घुसना चाहता था, लेकिन सिपाही ने उसे धर दबोचा। आरोपित का नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी है।

आरोपित अहमद मुर्तजा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिरकार हमलावर की क्या मंशा थी। माना जा रहा है कि पुलिस की जांच में हमले के पीछे की साजिश का पर्दाफाश होगा। डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Tags: crime newsGorakhnath Templegorakhpur newsup news
Previous Post

महिला का अधजला शव मिला, हत्या की आशंका

Next Post

कुट्टू का आटा खाने से बच्चों सहित 10 लोग बीमार

Writer D

Writer D

Related Posts

Brajesh Pathak-Akhilesh Yadav
Main Slider

ब्राह्मण वोट पर बिछी सियासी बिसात, यूपी चुनाव से पहले सपा-भाजपा में वार-पलटवार

08/08/2026
Ali left Jhansi Jail for Prayagraj.
Main Slider

भाई अबान के जनाजे में शामिल होने कड़ी सुरक्षा में झांसी जेल से निकला अली

08/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

नफरत फैलाने की राजनीति लेकर प्रयागराज आ रहे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

08/08/2026
Urmila Patel
उत्तर प्रदेश

घूंघट की चौखट से आत्मनिर्भरता तक: उर्मिला ने बदली अपनी तकदीर, गांव की महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित

07/08/2026
Next Post

कुट्टू का आटा खाने से बच्चों सहित 10 लोग बीमार

यह भी पढ़ें

PM Modi worshiped in Parvati Kund

पीएम मोदी ने पार्वती कुंड में की पूजा-अर्चना, सीएम धामी भी रहे मौजूद

12/10/2023
Arrested

ताजिया को दफनाने के मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार

14/08/2022
सबरीमाला मंदिर sabarimala temple reopens

श्रद्धालुओं के लिए खुला सबरीमाला मंदिर, सिर्फ 250 लोगों को मिलेगा प्रवेश

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version