• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूरत एक्सप्रेस में महिला से रेप की कोशिश, नाकाम होने पर चलती ट्रेन से फेंका

Writer D by Writer D
22/06/2023
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्वालियर। उत्तर प्रदेश के मुज्जफरपुर से गुजरात जा रही सूरत एक्सप्रेस (Suart Express)  में बदमाशों ने एक महिला से रेप (Rape) करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो महिला के साथ उसके रिश्तेदार को ट्रेन से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्वालियर के बिलौआ थाना इलाके का है। 19 जून को मजदूर महिला अपने रिश्तेदार के साथ सूरत एक्सप्रेस में सवार होकर लखनऊ से गुजरात के सूरत जा रही थी। महिला झारखंड के पालमू जिले की रहने वाली है। इस ट्रेन में ग्वालियर से पांच लोग सवार हुए। वह सभी महिला की सामने वाली सीट पर बैठे थे। कुछ देर बाद ही आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बिलौआ थाना पुलिस को बताया कि आरोपी उसका फोटो खींच रहे थे। उसने विरोध किया तो उसे और उसके रिश्तेदार को पीटने लगे। इसके बाद महिला और उसका रिश्तेदार ट्रेन के गेट के पास जाकर खड़े हो गए। आरोपियों ने वहां पहुंचकर महिला के साथ रेप (Rape) करने की कोशिश की।

जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और रिश्तेदार को चलती ट्रेन से बरौड़ी गांव के पास फेंक दिया। सोमवार को रातभर महिला और उसका रिश्तेदार रेलवे ट्रैक के पास बेहोश पड़े रहे। अगले दिन मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत सूचना पुलिस को दी। वहीं महिला और उसके रिश्तेदार को गैंगमैन और ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। ग्वालियर के एसपी राजेश सिंह चंदेल ने एसडीओपी डबरा और थाना प्रभारी बिलौआ को टीम बनाकर मामले की जांच के निर्देश दिए। इस मामले में बिलौआ पुलिस के शिव सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस यह पता लगा रही है कि ट्रेन के डिब्बे में कितने लोग सवार थे और घटना में कौन-कौन शामिल था। यह घटना जनरल कोच की बताई गई है। पुलिस रेलवे स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

Tags: gwalior nesmadhya pradesh newsNational newsPM Newssurat express
Previous Post

महिला जेल में गैंगवार, किसी को जलाया तो किसी को गोलियों से भूना, 41 कैदियों की मौत

Next Post

ड्रैगन बोट फेस्टिवल के दौरान रेस्तरां में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 31 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Explosion

ड्रैगन बोट फेस्टिवल के दौरान रेस्तरां में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 31 की मौत

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

surya pratap shahi

योगी सरकार के कार्यकाल में खाद्यान्न का रिकार्ड उत्पादन : शाही

18/03/2021

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर CM योगी ने किया नमन, अर्पित की पुष्पांजलि

23/01/2022
Shani Jayanti

2026 में इन राशि वालों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, होगा पैसों का नुकसान!

05/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version