• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जिला अस्पताल में भर्ती मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। इस मामले में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने अस्पताल के ही सरकारी सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का अनावरण कर दिया। किशोरी को जीआरपी पुलिस ने बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि 18 नवंबर को आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशन अतर्रा पर पड़ी एक बीमार मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जिसे बाद में इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। 19/20 नवंबर की रात लगभग तीन बजे ड्यूटी पर तैनात नर्स ने देखा कि किशोरी अपने बेड पर नहीं थी। जिस पर अन्य कर्मचारियों के साथ किशोरी की खोजबीन शुरू की गई। प्रातः किशोरी जिला अस्पताल के ही शौचालय में अर्धनग्न और अर्थचेतन अवस्था में पाई गई। इस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती अंबुजा त्रिवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज आदि को खंगालना शुरू किया। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि अस्पताल में ही नियुक्त सफाई कर्मचारी दुर्गा पुत्र मुन्नू निवासी कंचन पुरवा थाना कोतवाली नगर बांदा कई बार किशोरी के वार्ड में आते जाते दिखाई दे रहा है। इसी सफाई कर्मचारी को इस मामले में संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह किशोरी को बेड से उठाकर शौचालय ले गया तथा उसे अर्धनग्न कर दिया। उसने अपने भी कपड़े उतार दिए, लेकिन उसी समय किसी की आहट पाकर वह डर गया और छिप गया। बाद में मौका पाकर वहां से फरार हो गया। घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहना गया अंडरगारमेंट भी बरामद कर लिया गया है।

एक सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किशोरी के अर्धनग्न अवस्था में पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 376 व पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था, लेकिन अभियुक्त के बयान वह जांच रिपोर्ट के आधार पर धाराएं चेंज की जाएंगी।

Tags: banda news
Previous Post

अन्तरराज्यीय जाली नोट तस्कर गैंग के सदस्य को ATS ने किया गिरफ्तार

Next Post

कैंसर पीड़ित ने गोली मारकर की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Murder
क्राइम

आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

30/05/2026
Next Post
Suicide

कैंसर पीड़ित ने गोली मारकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

pm modi

उप्र की हर बहन-बेटी कह रही है यूपी के लिए योगी बहुत उपयोगी : पीएम मोदी

14/02/2022
rape

मजहबी तालीम लेने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट कर किया घायल

27/08/2021
पवन सिंह

पवन सिंह का देवी गीत ‘नौ दिन नवरात्र’ का वीडियो लॉन्च, यूट्यूब पर हुआ वायरल

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version