Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

सपा सांसद आजम खान की फिर बिगड़ी तबीयत, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट सपा सांसद आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ गई है। कोरोना संक्रमित आजम खान के फेफड़ों में फाइब्रोसिस और कैविटी होने का पता चला है।

इसकी वजह से सोमवार को उनका ऑक्सीजन सपोर्ट 2 लीटर से बढ़ाकर 5 लीटर प्रति मिनट कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक आजम खान की सेहत नाजुक लेकिन नियंत्रण में है। उधर, आजम के बेटे अब्दुल्लाह आजम की तबीयत संतोषजनक बानी हुई है।

मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि आजम खान की तबीयत गम्भीर है, लेकिन नियंत्रण में है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। उन्हें फेफड़े में फाइब्रोसिस की वजह से ऑक्सीजन की कमी हुई। जिसके बाद उनका ऑक्सीजन सपोर्ट बढ़ाकर पांच लीटर प्रति मिनट कर दिया गया है।

बंगाल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है ‘यास’, मचा सकता है भारी तबाही

गौरतलब है कि सीतापुर जेल में बंद रामपुर सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव हुए थे। जेल में तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने 9 मई को दोनों को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने की वजह से से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। हालांकि, बाद में उनकी सेहत में सुधार हो रहा था, लेकिन फेफड़े में इन्फेक्शन की वजह से एक बार फिर उनकी हालत गंभीर हो गई है।

Related Articles

Back to top button