Main Sliderउत्तर प्रदेशमेरठ

वृक्ष जलवायु परिवर्तन व वातावरण संतुलन में सहायक : मौर्य

उप्र के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सर्किट हाऊस, मेरठ में पौधारोपण किया। उन्होने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण हैं। उन्होने कहा कि सभी को अपने जीवनकाल में वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए तथा लगाये गये पौधे की देखभाल भी करनी चाहिए।

उन्होने कहा कि उप्र में वृक्षारोपण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुआ है। उन्होने कहा कि वृक्ष जलवायु परिवर्तन व वातावरण संतुलन में सहायक है तथा इससे हमें प्राणदायिनी ऑक्सीजन प्राप्त होती है।

इस अवसर पर सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद राज्यसभा श्रीमती कांता कर्दम, विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button