• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगले महीने सस्ता हो सकता है LPG सिलेंडर, SBI क्रेडिट कार्ड वालों का बढ़ेगा खर्चा

Writer D by Writer D
27/11/2021
in Business, Main Slider
0
LPG cylinder

LPG cylinder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवंबर महीना समाप्त होने के साथ ही आम लोगों के जीवन से जुड़े कुछ नियम भी बदल जाने वाले हैं। नए महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं। इसके अलावा बैंकिंग और पेंशन से संबंधित कुछ नियम भी बदलने जा रहे हैं।

UAN-Aadhaar को लिंक करने की समयसीमा

EPFO ने UAN और आधार को लिंक करने की समयसीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी थी। अब इसमें और विस्तार की उम्मीद नहीं है। ऐसे में जिन लोगों ने अब तक यह नहीं किया है, उन्हें तीन दिन में यह काम निपटा लेना होगा, वर्ना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। समयसीमा के भीतर UAN-Aadhaar लिंक नहीं करा पाने पर अंशधारकों के खाते में पीएफ (PF) जमा नहीं हो पाएगा। ऐसे अंशधारक पीएफ खाते से निकासी भी नहीं कर सकेंगे।

बीमा का हो सकता है नुकसान

30 नवंबर तक UAN-Aadhaar लिंक नहीं कराने पर एक और बड़ा नुकसान हो सकता है। EPFO ने Employees Deposit Linked Insurance (EDLI) के लिए भी UAN-Aadhaar लिंकिंग को अनिवार्य बना दिया है। ऐसा नहीं करने पर कर्मचारी का प्रीमियम जमा नहीं हो सकेगा और सात लाख रुपये तक के बीमा कवर के लाभ से वह वंचित हो जाएगा।

बदल सकते हैं LPG के दाम

डीजल-पेट्रोल की खुदरा बिक्री करने वाली सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट सामने आने के बाद क्रूड ऑयल  के दाम में बड़ी गिरावट आई है। इस शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड  के दाम में 10 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई, जो अप्रैल 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। ऐसे में उम्मीद है कि एक दिसंबर की समीक्षा में एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए जाएं।

Pensioners के लिए बदलाव

सरकारी पेंशनर्स के लिए जीवन पत्र  जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। समयसीमा के भीतर जीवन पत्र नहीं जमा करा पाने वाले सरकारी पेंशनर्स को पेंशन मिलना बंद हो जाएगा। ईपीएफओ के एक हालिया Tweet के अनुसार, सरकारी पेंशनर्स को 30 नवंबर तक जीवन पत्र जमा कराना होगा, जो एक साल के लिए वैध होगा। यह काम घर बैठे डिजिटली किया जा सकता है।

इस यूनिवर्सिटी के 25 छात्र कोरोना की चपेट में, 1700 लोग होम आइसोलेशन में

SBI Credit Card होगा महंगा

एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी दिसंबर से बदलाव आने वाला है। अब एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ईएमआई  पर खरीदारी करना महंगा हो जाएगा। अभी तक एसबीआई कार्ड सिर्फ ब्याज वसूल करती थी, लेकिन अब ईएमआई पर खरीदारी करने पर प्रोसेसिंग फी भी देना होगा। इसका सीधा असर एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की जेब पर पड़ेगा।

Tags: Business Newslife certificateLPG CylinderSBI crdeit cardUAN-Aadhaar link
Previous Post

इस यूनिवर्सिटी के 25 छात्र कोरोना की चपेट में, 1700 लोग होम आइसोलेशन में

Next Post

शादी के सीजन में सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका, कीमत 4,791 रुपये प्रति ग्राम

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
gold

शादी के सीजन में सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका, कीमत 4,791 रुपये प्रति ग्राम

यह भी पढ़ें

Farmer Protest

नेताओं से दूरी बनाएं किसान

10/12/2020
instagram

क्या Instagram सबसे ज्यादा बैटरी खा रहा है स्मार्टफोन? Google ने खोला राज

14/12/2025
वाह रे! कानपुर पुलिस Wow! Kanpur Police

वाह रे! कानपुर पुलिस : दो साल से चोरी की कार चला रहे थे बिठूर एसओ कौशलेंद्र

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version