Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया- देश और घर, दोनों का! : राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. बजट पेश होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में आए उछाल से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा है. इसे लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया है- देश और घर दोनों का।

राहुल गांधी बजट को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि मोदी के ‘मित्र’ केंद्रित बजट में- किसान को पेट्रोल-डीज़ल के ज़्यादा दाम देने होंगे और कोई आर्थिक मदद भी नहीं मिलेगी। तीन कृषि-विरोधी क़ानूनों से कुचले जाने के बाद देश के अन्नदाता पर एक और वार!

सिलसिलेवार ट्वीट में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी के ‘मित्र’ केंद्रित बजट का मतलब है- विषम परिस्थितियों में चीन से जूझ रहे जवानों को सहायता नहीं। देश की रक्षा करने वालों के साथ विश्वासघात!

कोविड टीका लगाने के बाद 8 महिला पुलिसकर्मियों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

असल में, इस साल केंद्र सरकार ने रक्षा बजट को करीब 1.4 फीसदी तक ही बढ़ाया है जबकि वित्त मंत्री ने अपने भाषण में रक्षा क्षेत्र का जिक्र भी नहीं किया। यही वजह है कि विपक्ष को सरकार को आड़े हाथों लेने का मौका मिल गया है। राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी के दोस्तों के लिए बनाए गए बजट में जवानों को धोखा दिया गया है। सीमा पर जवान चीन की आक्रामकता का सामना कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई भी समर्थन नहीं मिल रहा है। भारत के रक्षकों के साथ धोखा किया गया है।

बता दें कि राहुल गांधी बजट को लेकर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस सांसद का आरोप था कि वित्त मंत्री ने बजट में रक्षा को लेकर कोई जिक्र नहीं किया, रक्षा मंत्रालय का बजट भी नहीं बढ़ाया गया है। इस मसले पर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। कांग्रेस सांसद का कहना था कि बजट में सिर्फ मोदी सरकार के करीबी करोड़पतियों का ध्यान रखा गया है, लेकिन जो जवान चीन का सामना कर रहा है उसके लिए कुछ भी नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button