Main Sliderमनोरंजन

‘खिलाड़ी कुमार’ की फिल्म बेल बॉटम का आज ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बेलबॉटम जासूसी थ्रिलर है। बेल बॉटम में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने प्रोड्यूस किया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म बेल बॉटम वर्ष 1984 में हुए प्लेन हाईजैक की एक असल घटना पर आधारित है। लगातार पांचवे हाईजैक के बाद भारत सरकार ने रॉ के इस ऑपरेशन के लिए एक खूफिया जासूस को हायर किया था जिसका कोड नाम बेल बॉटम था।

आज भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, चेक कर लें अपने शहर के रेट

इन हाइजैक में लगभग 210 यात्रियों को बंदी बनाया गया था। फिल्म में वाणी कपूर ने अक्षय की पत्नी का रोल निभाया है जबकि हुमा कुरैशी, दुबई के एक सपोर्ट ग्रुप का हिस्सा बनी हैं जो इस ऑपरेशन में भारत का साथ देती हैं। बेल बॉटम 19 अगस्त को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button