• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उड्डयन मंत्री नन्दी ने की नागरिक उड्डयन विभाग के कार्यों की समीक्षा

Writer D by Writer D
10/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विमानन सेवाओं में लगातार मील का पत्थर साबित कर रहे उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन विभाग के विभिन्न एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है, जिसकी घोषणा आज उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में नागरिक उड्डय विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में की।

मंत्री नन्दी ने कहा कि 15 सितम्बर से कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है, वहीं 12 अगस्त से बरेली एयरपोर्ट मुम्बई तो वहीं 14 अगस्त से बेंगलुरू से जुड़ जाएगा। समीक्षा बैठक में प्रदेश के अन्य एयरपोर्टों को जल्द ही विकसित करने के साथ ही हिंडन एयरपोर्ट से वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज के लिए फ्लाइट का ट्रॉयल शुरू करने पर चर्चा हुई।

श्री नन्दी ने बताया कि बरेली पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण जिला एवं मंडल मुख्यालय है। हमारी सरकार ने वादों से आगे बढ़ कर बरेली एयरपोर्ट को न केवल समय सीमा से पूरा किया बल्कि वहां से विमानों का संचालन भी शुरू हो गया। दिल्ली की उड़ान पहले से ही संचालित थी और अब इसमें बेंगलुरु और मुंबई भी शामिल हो गए हैं। इससे इस पूरे क्षेत्र की जनता को यात्रा की सहूलियत तो होगी ही साथ ही व्यापार एवं रोजगार के नए अवसरों में वृद्धि होगी। मैं माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनका प्रोत्साहन हमें लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एविएशन सेक्टर में प्रदेश को नंबर वन बनाने के माननीय मुख्यमंत्री के विजन को साकार करने के प्रति हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में तत्परता से आगे बढ़ रहे हैं।

नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने मंत्री नन्दी को बताया कि अलीगढ़, मुरादाबाद एयरपोर्ट निर्माण का कार्य जहां पूरा हो गया है, वहीं आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, मेरठ के साथ ही अन्य एयरपोर्ट का विकास कार्य अन्तिम चरण में है। इसी वर्ष नए एयरपोर्ट्स क्रियाशील हो जायेंगे और इस प्रकार चालू एयरपोर्ट्स की संख्या भी बढ़ जाएगी।

मंत्री नंदी ने कहा कि वर्तमान सरकार के आने के बाद से एयरपोर्ट्स के विकास कार्यों को त्वरित गति प्राप्त हुई है और उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा विकसित किये जा रहे एयरपोर्ट्स के कार्यों की केन्द्र सरकार के स्तर पर काफी सराहना की गई है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट की भांति ही उत्तर प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट्स को पीपीपी माडल पर विकसित एवं संचालित किये जाने की संभावनाओं को भी देखा जाए और इसके लिए एएआई से समन्वय करते हुए डेवलपर्स के साथ चर्चा की जाए। समीक्षा बैठक में एयरलाइंस कंपनियों से वार्ता कर ट्यूरिज्म डेवलपमेंट पर प्लान बनाने के लिए भी चर्चा हुई।

कोरोना काल में लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गए फ्री सिलेंडर : योगी

मंत्री नंदी ने लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर, प्रयागराज, आगरा, हिण्डन (गाजियाबाद), बरेली, अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, मुरादाबाद, चित्रकूट, म्योरपुर (सोनभद्र), झांसी, अयोध्या, कुशीनगर तथा सरसावा (सहारनपुर) एयरपोर्ट्स की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इन एयरपोर्ट्स पर चर्चा के दौरान मंत्री नन्दी द्वारा निर्देश दिए गए कि साथ ही साथ इन एयरपोर्ट्स से उड़ानों का संचालन आरम्भ कराने हेतु विशेष रूप से प्रयास किया जाए, इसके अलावा बुन्देलखण्ड क्षेत्र में एयरपोर्ट की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

मंत्री नन्दी ने नागरिक उड्डयन निदेशालय परिसर में क्रियाशील एयरोनॉटिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा विमानन के क्षेत्र में संचालित किए जा रहे कोर्सेस पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर निदेशक नागरिक उड्डयन विशाख के अतिरिक्त नागरिक उड्डयन निदेशालय, लखनऊ एयरपोर्ट एवं नागरिक उड्डयन विभाग, उप्र शासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Nand Gopal Gupta 'Nandi''lucknow news
Previous Post

कोरोना काल में लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गए फ्री सिलेंडर : योगी

Next Post

वित्तीय वर्ष में प्रदेश भर में 01 करोड़ असंगठित कर्मकारों का पंजीकरण हुआ : स्वामी प्रसाद

Writer D

Writer D

Related Posts

आजमगढ़

अलकायदा से जुड़ा आतंकी तमिलनाडु से गिफ्तार, यूपी एटीएस ने पाकिस्तान कनेक्शन का किया खुलासा

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

संगीतमय होगा विद्यालय का माहौल, संगीत-तकनीक के संगम से तैयार होंगी 12 प्रेरणादायक प्रार्थनाएं

16/09/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश की बिजली आपूर्ति सामान्य

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

दिवंगत अधिवक्ताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री ने, परिवार को दिया आर्थिक संबल

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख नई नौकरियों की शुरुआत 19 सितंबर से: सीएम योगी

16/09/2026
Next Post
swami prasad

वित्तीय वर्ष में प्रदेश भर में 01 करोड़ असंगठित कर्मकारों का पंजीकरण हुआ : स्वामी प्रसाद

यह भी पढ़ें

rekha aarya

खुशी सहित 140 बेसहारा बच्चों को खाते में राशि हस्तांतरित

01/09/2021
yogi government

सीएम योगी के आर्थिक सलाहकार राजू ने दिया इस्तीफा, सामने आई ये वजह

28/12/2021

अगर आप भी R.O.का लगातार करते है सेवन, तो हो जाए सावधान

23/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version