• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एवोकाडो अनेक पोषक तत्वों से है भरपूर, जाने इसके फायदे

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
 एवोकाडो अनेक पोषक तत्वों से भरपूर है, जिस कारण डाइट चार्ट में इसका खास स्थान है। एवोकाडो खाने वालों की संख्या में इन दिनों बहुत इजाफा हुआ है। नाशपाती के आकार का यह फल स्वादिष्ट तो है ही, पौष्टिक भी है। इसलिए इसका जिक्र डाइट चार्ट के प्रसंग में अधिक होता है। एवोकाडो की कई किस्में उपलब्ध हैं, लेकिन इसकी क्रीम वाली किस्में बहुत लोकप्रिय हैं। आइए जानें इसके ढेर सारे फायदों के बारे में-

 

अगर सांसों में बदबू की समस्या हो
खाना सही से न पचने या पेट की परेशानियों के कारण मुंह से कई बार बदबू आने लगती है। ऐसे में एवोकाडो में पाए जाने वाले जीवाणुरोधी और एंटी ऑक्सिडेंट फ्लेवोनोइड्स मंुह के बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इससे सांसों में ताजगी आ जाती है। फाइबर युक्त होने के कारण इसके सेवन से अपच की समस्या से भी निजात मिलती है।

हृदय को रखे स्वस्थ
एवोकाडो में बीटा-सिटोस्टीरॉल पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे हृदय स्वस्थ रहता है।

आर्थ्राइटिस में उपयोगी
एवोकाडो में एंटी- इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो आर्थ्राइटिस के इलाज में बहुत उपयोगी साबित होता है। यह टिश्यू, जोड़ों, मांसपेशियों की सूजन कम करने में भी मदद करता है।

कैंसर की रोकथाम
एवोकाडो ब्रैस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर समेत कई तरह के कैंसर के जोखिमों को भी कम करता है। एवोकाडो में कैरोटिनोइड्स मोनो अनसैचुरेटेड फैट होता है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट ग्लूटाथियोन भी पाया जाता है, जो कोशिकाओं के मुक्त कणों को खतरनाक प्रभाव से सुरक्षा प्रदान करता है।

एवोकाडो में मौजूद पोषक तत्व
एवोकाडो में 20 तरह के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो रक्तचाप सामान्य करने में मदद करते हैं। माना  जाता है कि एवोकाडो विटामिन बी का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है।

लिवर को बनाता है मजबूत
एक शोध के अनुसार, एवोकाडो लिवर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इसमें कुछ ऑर्गेनिक यौगिक पाए जाते हैं, जो लिवर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें कई घुलनशील और अघुलनशील फाइबर भी मौजूद होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं।

इन बातों पर ध्यान दें
एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। इसलिए इसका जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदेह हो सकता है। कई लोगों को इससे एलर्जी की शिकायत हो जाती है। एवोकाडो में कैलरी की मात्रा अधिक होने के कारण भी कई लोग इसको खाने से बचते हैं। इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से उल्टी, मतली, जी मिचलाने, पेट खराब होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए बेहतर है कि इसका कम मात्रा में सेवन करें और यदि किसी भी तरह की शंका में हो, तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Tags: avocadoavocado benefitsavocado benefits for gymavocado benefits for weight gainavocado tastehealthy foodएवोकाडो लाभ जिम के लिएएवोकाडो हिंदी मेंएवोकैडोएवोकैडो पोषण लाभएवोकैडो पोषण संबंधी तथ्यएवोकैडो फलएवोकैडो लाभस्वस्थ भोजन
Previous Post

दवाई का कडवापन दूर करेगी बर्फ, जाने बर्फ के और फायदे

Next Post

सुपारी के नुकसान तो सुने होगे, इसके ये फायदे आपको चौका देंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Plants
धर्म

इस तरह पौधे लगाकर दूर करें अपनी परेशानियां

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Orange Face Pack
फैशन/शैली

बहुत काम के है छिलके, आजमाएं इससे बने ये फेस पैक

21/07/2026
Next Post
Supari

सुपारी के नुकसान तो सुने होगे, इसके ये फायदे आपको चौका देंगे

यह भी पढ़ें

इस एक फल के इस्तेमाल से आप भी पा सकती है निखरी और ग्लोइंग त्वचा, जाने

18/01/2022
CM Yogi

हर तीर्थयात्री-हर पर्यटक की सुरक्षा और सुविधा हमारी शीर्ष प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

31/12/2024
मासूम बेटी को गला दबाकर मार डाला Innocent daughter was strangled to death

मासूम बेटी को जमीन पर पटका और फिर गला दबाकर मार डाला

25/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version