• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुल्हन की तरह सज रही है श्रीराम की नगरी, सरयू तट पर रोशन होंगे 18 लाख दीप

Writer D by Writer D
21/10/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
deepotsav

deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम की अयोध्या सज गई है। 23 को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दीपोत्सव (Deepotsav) के नेतृत्वकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) कई अतिथियों संग सृजन, समृद्धि और खुशहाली का दीप जलाएंगे। सरयू तट और मंदिरों में इस बार 18 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित होंगे। आगन्तुकों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने बीते दिनों समीक्षा बैठक में अयोध्या में सभी गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे।

इसे देखते हुए सारी सड़कों पर तेजी से काम हो रहा है। डिवाइडर समेत मुख्य चौराहे रंगे जा रहे हैं। यानी अपनी अयोध्या इस दीपोत्सव पर भी अलग लगे, यह प्रयास रंग लाने लगा है।

Ram city adorned with colorful lights for Deepotsav | दीपोत्सव के लिए रंगीन लाइटों से सजी राम नगरी | Patrika News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के अयोध्या आगमन से पहले अयोध्या की सड़कों को लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। रंगाई पुताई इत्यादि का कार्य अधिकारियों की देखरेख में चल रहा है, जो लगभग पूर्ण होने वाला है। दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए अधिकारी भी दिन-रात कार्य में लगे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि योगी सरकार के गड्ढा मुक्त अयोध्या के निर्देश का पालन कर सभी मार्गों पर काम चल रहा है। दीपोत्सव (Deepotsav) से पहले इसे अमलीजामा पहना दिया जाएगा। अयोध्या नए कलेवर में दिख रही। सरकार की मंशा के अनुरूप अयोध्या एकदम चमक रही है। इसकी गली-गली, रास्ते-रास्ते एक नजर में ही आंखों को भा रहे हैं। स्थानीय लोग हों या बाहर से आये श्रद्धालु, सभी ने अयोध्या का यह रूप देख सृजनकर्ता योगी आदित्यनाथ की भूरि भूरि प्रशंसा की।

Diwali Deepotsav Will Start In Ram Nagari Ayodhya Uttar Pradesh From Today | In Pics: यूपी में दिवाली 2021 को लेकर जबरदस्त उत्साह, राम नगरी अयोध्या में आज से शुरू होगा 'दीपोत्सव'

पावन नगरी अयोध्या में हो रहे छठवें दीपोत्सव को भव्य बनाने के उद्देश्य से मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि दीपोत्सव के पूर्व प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही, जिससे आयोजन स्थल से दूर भी लोग यहां के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते रहें। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम के प्रसारण को इन एलईडी के जरिये भी देखा जा सकता है। कोविड 19 वैश्विक एवं संचारी रोगों के दृष्टिगत ऐसा किया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर अयोध्यावासियों को दिक्कत न हो, इसलिए भी विभिन्न स्थानों पर एलईडी लगायी गयी है।

उन्होंने बताया कि रामघाट चौराहा, कारसेवकपुरम चैराहा, दन्तधावनकुण्ड चैराहा, टेढ़ीबाजार चौराहा, उदया चैराहा, रानोपाली तिराहा, अशर्फी भवन पोस्ट आफिस तिराहा, छोटी छावनी तिराहा, हनुमानगढ़ी तिराहा, बेनीगंज तिराहा, साहबगंज तिराहा, रीडगंज तिराहा, गुदड़ी बाजार तिराहा, चौक बाजार, फतेहगंज चैराहा, मकबरा तिराहा, नाकाचुंगी, प्रयागराज रोड चौराहा, रायबरेली रोड चौराहा, देवकाली बाईपास चौराहा, देवकाली तिराहा, पुष्पराज चौराहा सिविल लाइन, गांधी पार्क चौराहा एवं हनुमानगढ़ी चौराहा, अयोध्या कैंट में एलईडी स्थापित की जायेगी। नगर निगम, साकेत पेट्रोल पंप, राम की पैड़ी, भजन संध्या स्थल, जिला चिकित्सालय, बस स्टैण्ड आदि स्थानों के पास फिक्स एलईडी स्थापित है।

Tags: 6th deepotsavayodhya newsdeepotsavDeepotsav 2022
Previous Post

दीपोत्सव को और भी भव्य बनाएंगी ये 16 झाकियां

Next Post

पाकिस्तान को FATF ने ग्रे से लिस्ट से किया बाहर, इस देश को किया ब्लैकलिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश

02/10/2026
Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
उत्तर प्रदेश

सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला, इसमें परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
Next Post
Pakistan Independence Day

पाकिस्तान को FATF ने ग्रे से लिस्ट से किया बाहर, इस देश को किया ब्लैकलिस्ट

यह भी पढ़ें

Bus Fell

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी, 20 घायल

29/12/2022
kartik aaryan

कार्तिक आर्यन के हेयरस्टाइल को किया फैन्स ने सलमान खान के ‘तेरे नाम’ लुक से कंपेयर

18/10/2020
Sawan

सावन में की गई ये गलतियां कर सकती है महादेव को नाराज, रखें इन बातों का ध्यान

30/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version