• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15.76 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाई अयोध्या, गिनीज बुक में फिर दर्ज हुआ नाम

Writer D by Writer D
23/10/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
shriram janmotsav

shriram janmotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में रामनगरी अयोध्या ने दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को एक बार फिर एक ही स्थान पर एक साथ सर्वाधिक दीये (Diyas) जलाने का कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में दर्ज कराया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सहित अन्य विशिष्ट जनों की माैजूदगी में आज शाम अयोध्या में सरयू नदी के तट पर एक साथ 16 लाख दीपक जलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने का उपक्रम प्रारंभ किया। सायं सात बजे छठे दीपोत्सव का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आगाज किये जाने के बाद गिनीज बुक की टीम ने घोषित किया कि इस साल अयोध्या में दीपोत्सव पर 15 लाख 76 हजार दीप (Diyas) जलाये गये।

6वां दीपोत्सव: 15.76 लाख दीयों की रोशनी से अयोध्या ने फिर बनाया नया  कीर्तिमान, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम - ayodhya again  made a new record ...

यह अपने आप में एक कीर्तिमान है। अयोध्या ने अपने ही पुराने कीर्तिमान को तोड़कर यह रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले पिछले साल अयोध्या में पांचवें दीपोत्सव पर 11 लाख से अधिक दीये जलाने का रिकाॅर्ड बना था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ सेे मुख्यमंत्री योगी को इस कीर्तिमान का प्रमाणपत्र भी सौंपा गया।

गौरतलब है कि पहली बार 2017 में अायोजित दीपोत्सव में 1.71 लाख दीप जले थे। हर वर्ष इनकी बढ़ती गई। साल 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख एवं 2021 में 9.41 लाख दीप प्रज्ज्वलित किये गए थे, जिनकी संख्या बाद में बढ़कर 11 लाख से अधिक हो गयी। इस बार दीपोत्सव 2022 में 15.76 लाख दीपों का रिकॉर्ड बना।

रामलला के पीएम मोदी ने किए दर्शन, गर्भ गृह स्थल पर जलाए दीप

इस उपलब्धि के लिये प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी को शुभकामनाएं दी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के ‘भव्य दीपोत्सव’ को देखा, परखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को नवीन विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। कीर्तिमान रचने में अयोध्या स्थित अवध विश्वविद्यालय के शिक्षकों व छात्रों की बड़ी भूमिका रही।

Deepotsav: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज  वर्ल्ड रिकॉर्ड में फिर दर्ज हुआ दीपोत्सव | TV9 Bharatvarsh

राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही वहां मौजूद भारी हुजूम ने ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ के जाप के साथ ,एक-एक कर 15.76 लाख दीप जलाये। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। मंच संचालक ने जैसे ही यह जानकारी दी, समूची अयोध्या एक बार फिर ‘जय सिया राम’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठी। इससे पहले विगत वर्ष भी इसी स्थान पर दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था।

सीएम धामी ने दीपावली पर लोगों से लीं शुभकामनाएं और दिया सम्मान

मुख्यमंत्री योगी ने गिनीज बुक के प्रमाणपत्र को मंच पर अपने हाथों से उठाकर समूची अयोध्या का अभिवादन किया। दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी भी इसके साक्षी बने। उन्होंने इस अविस्मरणीय, अद्भुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी को शुभकामनाएं दीं।

Tags: ayodhya newsdeepotsavDeepotsav in Ayodhya
Previous Post

सीएम धामी ने दीपावली पर लोगों से लीं शुभकामनाएं और दिया सम्मान

Next Post

उद्योगपति ने अपनी 9 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, पत्नी से कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बहादुरी को सलाम! कैप्टन स्मित को इजराइल-अमेरिका से सम्मान

09/10/2026
Main Slider

काशी से जेवर तकः उत्तर प्रदेश की टेक्नोक्रांति

09/10/2026
Main Slider

‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
Next Post
rape

उद्योगपति ने अपनी 9 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, पत्नी से कही ये बात

यह भी पढ़ें

लालू यादव Lalu Yadav

लालू यादव बोले- नीतीश में नीति और नियत गायब , अब तो नेता भी नहीं रहे

16/10/2020

ईशा गुप्ता ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

01/12/2020
liquor recovered

अवैध देशी शराब के साथ दो मादक कारोबारी चढ़े पुलिस के हत्थे

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version