• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुल्हन की तरह सजकर तैयार हुई रामनगरी, राज्याभिषेक में ‘वशिष्ठ’ की भूमिका अदा करेंगे पीएम मोदी

Writer D by Writer D
22/10/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ayodhya

Ayodhya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या (Ayodhya) में दीपोत्सव का आगाज हुआ तो पूरी रामनगरी दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आई। हर तरफ उल्लास और भगवान श्रीराम की स्तुति व भजनों से रामनगरी राममय हो उठी है। दीपोत्सव (Deepotsav) में इस बार राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी पीएम मोदी के आने से कई गुना बढ़ गई है।

इस दीपोत्सव में रामनगरी नया इतिहास रचने को बेकरार है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं और श्रीरामलला के राज्याभिषेक कार्यक्रम में वे ‘गुरु वशिष्ठ’ की भूमिका में रहेंगे।

Ayodhya Deepotsav 2022 PM Modi Will Attend Deepotsav Program See in Photos

इसे लेकर की गई सजावट से श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट से लेकर रामकथा पार्क तक आभा निखर उठी है।

रामनगरी में दीपोत्सव को अविस्मरणीय बनाने में शासन-प्रशासन जुटा है। राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार विश्व रिकॉर्ड के साक्षी पीएम नरेंद्र मोदी भी होंगे। वहीं, पूरी अयोध्या को 20 लाख दीपकों से रोशन किया जाना है।

पीएम के स्वागत में रेत से बनी चित्रकारी।

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या (Ayodhya) मगन है। ऐसा लग रहा है जैसे राजा राम सगुण-साकार ज्योति रूप में अवतरित हो रहे हों। दीपोत्सव को लेकर जन-जन का मन मंदिर उल्लसित है। ये उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से कई गुना बढ़ गया है।

Ayodhya Deepotsav 2022 PM Modi Will Attend Deepotsav Program See in Photos

तरह-तरह के तोरणद्वार और घाटों की सजीधजी शृंखला सबको भा रही है। लेजर लाइट की रंगीन रोशनी से सरयू का तटीय क्षेत्र नहा उठा है। इस मौके पर लोक संस्कृति भी अछूती नहीं है। रामकथा पार्क के पास सजा राम बाजार भक्तों को लुभा रहा है। यहां बने सांस्कृतिक मंच से लोक संस्कृति की झलक दिख रही है।

Ayodhya Deepotsav 2022 PM Modi Will Attend Deepotsav Program See in Photos

राम मंदिर निर्माण स्थल को फूलों, रंगोली से सजाया गया है। पूरे राम जन्मभूमि परिसर में एक लाख दीपक जलाने की तैयारी की गई है। इस दिन रामलला सहित चारो भैया दिव्य वस्त्र और आभूषण पहनाकर पूरे राम दरबार की भव्य सजावट की गई है। परिक्रमा पथ और आस-पास के क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया गया है।

Tags: 6th deepotsavayodhya newsdeepotsav
Previous Post

ट्विटर पर सीएम योगी ने लगाई दीपोत्सव की डीपी, बोले- अयोध्या तैयार है

Next Post

एके शर्मा ने मऊ को दिलाया दिवाली गिफ्ट, जनपद में बनेगा मेडिकल कॉलेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘12 बजे तक अली-अली, फिर बजरंग बली’, अखिलेश पर ओपी राजभर का तंज

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की मंडियों में चलेगा 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई से बदलेगी तस्वीर

10/10/2026
Brijlal
उत्तर प्रदेश

सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म

10/10/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने मऊ को दिलाया दिवाली गिफ्ट, जनपद में बनेगा मेडिकल कॉलेज

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित

11/02/2025
ajay kumar lallu

भाजपा आरक्षण को खत्म करके संविधान को कुचलना चाह रही : लल्लू

13/01/2021
pm modi

साबरमती आश्रम पहुंचे पीएम मोदी, बापू को किया नमन, करेंगे अमृत महोत्सव की शुरुआत

12/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version