• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम की अयोध्या ने बहुत अपमान सहा, अब मिलेगा उसका गौरव : योगी

Writer D by Writer D
14/11/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
सीएम योगी

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री राम की अयोध्या के साथ सदियों तक बहुत अन्याय हुआ है। जो अयोध्या जन्म और जीवन दोनों तारती है वह, कुछ लोगों की कुत्सित सोच के कारण वर्षों तक अपमानित होती रही है पर अब ऐसा नहीं होगा। अयोध्या को उसका गौरव मिलेगा। उनकी सरकार इसे वैदिक सिटी के रूप में विश्व मानचित्र पर गौरव दिलायेगी।

श्री योगी शुक्रवार को अयोध्या में आयोजित ‘दिव्य दीपोत्सव’ में श्री राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा “ आज जिस अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है, तीन वर्ष पहले तक कुछ लोगों को अयोध्या का नाम लेने से डर लगता था। अब सब बदल गया है, लोग अयोध्या आना चाहते हैं। इस बार हमने 5.51 लाख दीप अयोध्या में जलाए हैं, अब अगले साल 7.51 लाख दीपकों से अयोध्या रोशन होगी।”

दीपोत्सव-2020 पर राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम योगी ने जारी किया डाक आवरण

मुख्यमंत्री ने कहा “ हम हर पुण्य स्थली को प्रतिष्ठापित करेंगे। श्रद्धालु हो या पर्यटक सभी की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कुछ वर्ष पूर्व तक सरकारें पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी जैसी यात्राओं पर रोक लगाती थीं, आज यहां सुविधाओं की बढ़ोतरी की जा रही है। यह हमारी अस्मिता से जुड़ा विषय है। ”

उन्होने कहा कि प्रभु श्रीराम के वनवास से वापस आने की यह घड़ी बड़ी पावन है। दिवाली, हर भारतवासी का त्योहार है। यह हमारे गौरव और आत्मिक शांति का प्रतीक पर्व है। जिस श्री राम जन्मभूमि मन्दिर की अभिलाषा लिए पीढ़ियों तक संघर्ष हुआ। लाखों लोगों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया, आज पांच सदी की इस प्रतीक्षा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्णाहुति हुई है। योगी ने कहा कि हमें इस बार पर गर्व करना चाहिए कि हम ऐसे कालखंड में हैं जब श्रीराम के भव्य-दिव्य मंदिर का सपना साकार हो रहा है।

वैदिक रामायण के आधार पर अयोध्या को बनाएंगे दुनिया की सबसे सुंदर नगर: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल में श्री राम जन्मभूमि के मंदिर की आधारशिला रखकर राम राज्य की संकल्पना को मूर्त रूप देने का संकल्प लिया है। यह संकल्प साकार होगा। अयोध्या दीपोत्सव, राम राज्य की संकल्पना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास है। रामराज्य, भेदभाव रहित समरस समाज का द्योतक है। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का आधार यही राम राज है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण जैसे प्रयास जाति, धर्म, पंथ, मजहब से परे, समान भाव से सभी के जीवन में उजियारा भर रहे हैं। कोरोना काल में जन सेवा का कार्य और तत्परता से किया गया।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में समवेत प्रयास से हम भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक सम्पन्नता को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करेंगे। उन्होंने कहा कि फिजी, थाईलैंड, जापान, नेपाल को अयोध्या से जोड़कर अयोध्या को वैश्विक पटल पर लाने की कोशिश की गई। अब यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है।

पूर्व की सरकारें परिक्रमा से रोकती थीं, हम दे रहे है सुविधाएं : योगी

वन गमन पथ पर तब श्री राम को कष्ट सहना पड़ा था, पर उत्तर प्रदेश सरकार ‘राम वन गमन पथ’ को संवारने का काम करा रही है, आने वाले समय में अयोध्या से चित्रकूट तक साढ़े तीन घण्टे में ही पहुंचा जा सकेगा। संतगणों के निर्देशन में अयोध्या को विश्व स्तर पर ब्रान्डिंग की जाएगी।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश वासियों को दीप पर्व की बधाई देते हुए राम को भारतीय अस्मिता का प्रतीक बताया उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना भी की। इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने स्वयं को श्रृंगवेरपुर का बताते हुए खुद को राम सेवक बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा दीपोत्सव के आयोजन को जन आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब कहा।

Tags: awe at the Deep festival in AyodhyaDeepavali in AyodhyaDeepparv in Ayodhyagrand Diwali in Ayodhyahindi newsnews in hindisparkling with the lights of Ayodhyatableau came out in Ayodhyaअयोध्या दीपों से जगमगाईअयोध्या में दीप पर्व पर रौनकअयोध्या में दीपपर्वअयोध्या में दीपावलीअयोध्या में निकली झांकीअयोध्या में भव्य दीपावली
Previous Post

भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति के संरक्षण का दिया सन्देश

Next Post

स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाएं : रमापति

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
रमापति त्रिपाठी

स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाएं : रमापति

यह भी पढ़ें

Gold Ring

इस रत्न को पहनने से होता है धन का लाभ, जानें धारण करने का नियम

19/01/2025
Life Imprisonment

27 साल पुराने अपहरण के मामले में दोषी को उम्रकैद

24/11/2022
Fight

दो पट्टीदारों में मारपीट, एक की मौत

09/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version