• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या : आमरण अनशन पर बैठे संत को पुलिस ने जबरन उठाया, जानिए पूरा मामला

Desk by Desk
21/10/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
आमरण अनशन पर बैठे संत

आमरण अनशन पर बैठे संत को पुलिस ने जबरन उठाया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

12 अक्टूबर से भारत को हिंदू राष्ट्र  घोषित करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे संत परमहंस दास  को पुलिस ने मंगलवार देर रात 11:00 बजे अस्पताल में भर्ती कराया। संत परमहंस दास के 9 दिन में 9 किलो वजन कम हो गया है। इससे पहले वह साल 2018 में राम मंदिर के लिए 12 दिन का आमरण अनशन कर चर्चा में आए थे। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, चिकित्सकों द्वारा चिंता व्यक्त किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने संत परमहंस दास को देर रात लगभग 11:00 बजे उनके आवास तपस्वी जी की छावनी से अस्पताल ले गए। आपको बताते चलें कि भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए संत परमहंस दास ने साल 2018 में 1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक अनशन किया था। इसके बाद वह चर्चा में आए थे।

लखनऊ : आत्मदाह के मामले में तीन पत्रकार गिरफ्तार, शख्स को उकसाने का आरोप

एक बार फिर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने के लिए संत परमहंस दास ने आमरण अंशन किया है। वह 12 अक्टूबर सुबह 5:00 बजे से आमरण अनशन पर बैठे थे। इस दौरान संत परमहंस तपस्वी जी की छावनी पर अशोक के पेड़ के नीचे लगातार बैठे रहे। उन्होंने अन्य जल त्याग रखा था। डॉक्टरों ने उनकी जांच की तो पाया कि उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही थी और 9 दिन में लगभग 9 किलो से ज्यादा वजन कम हो गया है। इसकी वजह से स्थानीय प्रशासन ने संत परमहंस दास को जबरन अनशन से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस स्मृति दिवस CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- कोरोना से निपटने में पुलिस का अहम योगदान

संत परमहंस दास की शिष्य और विश्व हिंदू रक्षा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना सिंह हिंदू ने कहा कि प्रशासन के काफी लोग छावनी में आए। वे 8 से 10 गाड़ियों से छावनी में आए थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन के लोगों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और महाराज जी को लेकर चले गए। साथ ही विश्व हिंदू रक्षा संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अब सरयू नदी के तट पर अनशन जारी रहेगा। उन्‍होंने पूरे भारत में परमहंस दास के समर्थन में आंदोलन शुरू करने की बात भी कही।

Tags: 24ghante online.comayodhya newsAyodhya News in Hindilatest UP newsup news in hindiआमरण अनशन पर बैठे संत
Previous Post

लखनऊ : आत्मदाह के मामले में तीन पत्रकार गिरफ्तार, शख्स को उकसाने का आरोप

Next Post

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 76.51 लाख, 13.92 लाख से अधिक रोगमुक्त

Desk

Desk

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 76.51 लाख, 13.92 लाख से अधिक रोगमुक्त

यह भी पढ़ें

dearness allowance

सीएम योगी संग 10 हजार लोग बजाएंगे डमरू, बरेली में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

02/03/2024
steal

चोरों का आतंक, रिटायर बैंक मैनेजर के घर से लाखों की चोरी

17/11/2020
Jyotirlingas

सावन के पहले सोमवार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक चीज, जाग जाएगी सोई तकदीर

18/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version