• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: 22 को सरयू घाट पर दीपोत्सव व भव्य आतिशबाजी से आलोकित होगी रामनगरी

Writer D by Writer D
11/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्रीराम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर 22 जनवरी को सरयू घाट पर दीपोत्सव (Deepotsav) व भव्य आतिशबाजी (Fireworks) का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शाम को यहां के हर घर, घाट व मंदिरों में दीपोत्सव जैसा कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए सूचना विभाग की तरफ से 50 अतिरिक्त स्क्रीन/डिजिटल बोर्ड की व्यवस्था सजीव प्रसारण के लिए की जाएगी।

आयुक्त गौरव दयाल ने प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े आयोजन को लेकर शासन से मिले निर्देशों के बाद जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यालयों में 14 से 21 जनवरी के मध्य विशेष सफाई अभियान एवं प्लास्टिक व गंदगी की सफाई करके परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रखा जाएगा। सभी कार्यालयों में विशेष प्रकाश व्यवस्था रहेगी। 22 जनवरी के लिए लोगों को प्रेरित कर घर-घर एवं संस्थानों में ज्योति जलाई जाएगी।

बेहतर रहेगी चिकित्सा व्यवस्था

आयुक्त के मुताबिक कार्यक्रम के दिन अयोध्या में चिकित्सा व्यवस्था भी बेहतर रखी जाएगी। शहर के मुख्य मार्ग रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से मंदिर मार्ग आदि को विशेष सफाई करते हुये धूल एवं गंदगी मुक्त रखने का निर्देश दिया गया है। सिंचाई विभाग द्वारा 1.37 किमी. तक नदी पर बैरियर बनाया जाय तथा राम की पैड़ी पर भी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

250 पुलिस गाइड को किया जायेगा तैनात

स्वच्छतम अयोध्या के लिए कुम्भ मेला की भांति स्थापित शौचालयों की नगर विकास सफाई व्यवस्था कराये। 50 मुख्य स्थानों पर पेयजल/वाटर कूलर की व्यवस्था रहेगी। साथ ही लोगों को रास्ते बताने के लिए 250 पुलिस गाइड को भी तैनात किया जाएगा। डिजिटल टूरिस्ट एप दिनांक 14 जनवरी 2024 को लांच करने की कार्यवाही पूरी हो जाएगी।

रामोत्सव 2024: अभूतपूर्व होगा श्रीराम का स्वागत, सजेंगे प्रदेश के स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट एवं पार्किंग स्थल तथा शहर के महत्वपूर्ण स्थलों पर हेल्प डेस्क और खोया पाया केन्द्र स्थापित किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु व्यापक मोनिटरिंग की जा रही। प्रमुख मार्गों पर साइन बोर्ड लगाया जा रहा है, जिससे आम लोगों को निश्चित स्थान पर पहुंचने में कोई दिक्कत न हों।

मंदिरों में होगा देव संकीर्तन

14 से 22 जनवरी सप्ताह तक प्रत्येक देव मंदिर में राम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मण्डलायुक्त ने राजस्व, पुलिस, शिक्षा, परिवहन, पर्यटन, चिकित्सा, सूचना, संस्कृति आदि विभाग के स्थानीय अधिकारियों एवं मण्डलीय अधिकारियों से अपने अपने विभाग से सम्बंधित कार्यो को समय से पूरा करने हेतु शासनादेश के अनुसार कार्य करने तथा मण्डलायुक्त कार्यालय में रिपोर्ट देने को कहा है। सूचना विभाग द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एलईडी वाहन जो चल रही है, इसके अलावा लगभग 50 स्थानों पर स्थापित करने की कार्ययोजना है, उसे भी जल्द से जल्द पूरा करने हेतु निर्देश दिया गया है।

Tags: ayodhya newsayodhya pran pratishthaayodhya ram mandirdeepotsavup news
Previous Post

यूपी ने कचरा मुक्त शहरों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन और रैंकिंग में जबरदस्त सुधार किया: एके शर्मा

Next Post

रामनगरी में तीर्थयात्रियों को सही राह दिखायेंगी बहुभाषीय साइनेज पट्टिकाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
signage boards

रामनगरी में तीर्थयात्रियों को सही राह दिखायेंगी बहुभाषीय साइनेज पट्टिकाएं

यह भी पढ़ें

pakistani team

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा, न्यूजीलैंड में हमारी टीम के लिए जीतना आसान नहीं

13/12/2020
Atiq Ahmed

उमेश पाल अपहरण केस: अतीक अहमद समेत 3 दोषी करार, भाई अशरफ समेत 7 बरी

28/03/2023
Hanuman Jayanti

शनि दोष और कर्ज से है परेशान, तो हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये आसान उपाय

20/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version