• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई अदालत में लालकृष्ण आडवाणी का बयान दर्ज

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
लालकृष्ण आडवाणी का बयान दर्ज

लालकृष्ण आडवाणी का बयान दर्ज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठतम नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। श्री आडवाणी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीबीआई की अदालत के सामने पेश हुए।

उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार विशेष अदालत को इस मामले का 31 अगस्त तक निस्तारण करना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने इस मामले में गुरुवार को अपना बयान दर्ज कराया था। अदालत ने श्री जोशी से बड़ी संख्या में इस मामले पर सवाल किये।

सुशांत सिंह राजपूत का डॉगी फज़ के साथ खेलते हुए वीडियो आया सामने

उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त पहले ही हो चुका है । अयोध्या में राममंदिर का भूमिपूजन पांच अगस्त को प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा।

इस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी हाल ही में अपने बयान दर्ज कराये हैं। इस मामले में 32 आरोपियों के बयान दर्ज होने हैं। इसके बाद आरोपियों को अपनी सफाई और साक्ष्य पेश करने का अवसर दिया जाएगा। गौरतलब है कि अयोध्या में 6 दिसम्बर 1992 को कारसेवकों की भीड़ ने विवादित ढांचे को गिरा दिया था।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्री आडवाणी के सीबीआई के समक्ष बयान दर्ज कराने से पहले बुधवार को मुलाकात की थी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद भूपेंद्र यादव भी साथ थे। दोनों नेताओं के बीच दिल्ली में करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई।

सूत्रों के अनुसार इस दौरान पेशी से पहले हुई मुलाकात में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले पर चर्चा हुई। यह भी माना जा रहा है कि मुलाकात में अयोध्या में राममंदिर आंदोलन के अगुआ रहे श्री आडवाणी के पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होने पर भी विचार विमर्श हुआ है।
सभी 32 आरोपियों के बयान सीआरपीसी की धारा 313 के तहत दर्ज किये जा रहे हैं।

Tags: Babri Masjid demolition caseBabri Masjid demolition case recordsCBI CourtLK Advani's statement in CBI courtपूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणीबाबरी मस्जिद विध्वंस मामलेसीबीआईसीबीआई की विशेष अदालत
Previous Post

सुशांत सिंह राजपूत का डॉगी फज़ के साथ खेलते हुए वीडियो आया सामने

Next Post

घर बैठे बन सकते हैं ‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post

घर बैठे बन सकते हैं 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा

यह भी पढ़ें

Hair

बालों को घना बनाता है ये तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

22/07/2025
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Maa Lakshmi

मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं घर पर पड़ी ये चीजें, हटाकर दूर करें अपना दुर्भाग्य

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version