• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेबी कुमारी का प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा, लोजपा से लड़ेंगी चुनाव

Desk by Desk
16/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बेबी कुमारी Baby Kumari

बेबी कुमारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक एनडीए से टिकट कटने से नाराज बेबी कुमारी ने भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है। पहले उन्‍होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया था ,लेकिन शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर उन्‍होंने बताया कि वह लोक जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। वह 19 अक्टूबर को अपना नामांकन करेंगी।

इस दौरान वह फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्‍होंने कहा कि उनके साथ छल हुआ। बेबी ने वीआईपी पर तीन करोड़ रुपये में टिकट बेचने का आरोप लगाया। इस दौरान लोजपा सांसद वीणा देवी भी मौजूद रहीं। एनडीए की गुरुवार को जारी हुई अंतिम सूची में बोचहा सीट से वीआईपी के मुसाफिर पासवान का नाम था। अपनी सीट का टिकट वीआईपी उम्‍मीदवार को मिलता देखे मौजूदा विधायक और भाजपा नेता बेबी कुमारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। शुक्रवार को उन्‍होंने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। प्रेस कांफेंस की शुरुआत में ही वह फफक-फफक कर रोने लगीं।

श्री कृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह का कलंक भी जल्द दूर हो जाना चाहिए : योगी

विधायक बेबी कुमारी ने भाजपा पर अपमानित करने और वीआईपी सुप्रीमो पर छल करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि वीआइपी ने केवल मेरा ही नहीं, जनता का अपमान किया है। इसका परिणाम 10 नवंबर को देखेने को मिलेगा।’ इसके बाद उन्होंने लोजपा संसदीय दल की सदस्य वैशाली सांसद वीणा देवी के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्‍होंने साफ किया कि अब वह निर्दलीय नहीं लोजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी।

प्रेस कांफेंस में सांसद वीणा देवी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हवाले से बेबी कुमारी को बोचहां से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। सांसद ने उन्हें अपनी छोटी बहन बताया। कहा कि अब छोटी और बड़ी बहन मिलकर क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगी।

बेबी कुमारी ने 2015 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आरजेडी के रमई राम जैसे दिग्गज को हराया था। उसके बाद वह बीजेपी शामिल हो गई थीं और पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया। बीजेपी ने बोचहा सीट मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को दे दी थी और अब पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान यहां से एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार हो गए हैं। इसके बाद बेबी ने कहा कि उनके साथ गद्दारी हुई है। मुसाफिर पासवान ने आरजेडी के टिकट पर 2009 के उपचुनाव में रमई राम को यहां से हराया था।

Tags: baby kumariBihar Assembly Electionsbihar assembly elections 2020bihar bjpbihar election 2020bihar election newsBihar Election Update Newsbihar newsbochaha vidhansabha seatChange EquationsCorona crisis and Bihar electionsElectionElection StrategyElections in BiharElections in Bihar 2020Elections in Corona Period in BiharfightHajipur of Biharhindustan newsInteresting Electionsljp candidatemp veena devinot get nda ticketpatna newspolitical movementsresignedstate vice president postइस्‍तीफा दियाएनडीएकोरोना संकट और बिहार चुनावचिराग पासवानबिहार विधानसभा चुनावचुनावी रणनीतिटिकट कटने से नाराजदिलचस्प चुनावपटना न्यूजफूट फूटकर रोईंबदले समीकरणबिहार इलेक्शन 2020बिहार और राजनीतिक हलचलेंबिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव अपडेट न्यूजबिहार चुनाव की खबरेंबिहार में कोरोना काल में चुनावबिहार में चुनाव 2020बेबी कुमारीबोचहांभाजपा प्रदेश उपाध्‍यक्ष पदलोजपा से लड़ेंगी चुनावसांसद वीणा देवी
Previous Post

श्री कृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह का कलंक भी जल्द दूर हो जाना चाहिए : गिरी

Next Post

आमिर खान की बेटी के डिप्रेशन वाले वीडियो पर यूजर्स ने किए गलत कमेंट्स

Desk

Desk

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post

आमिर खान की बेटी के डिप्रेशन वाले वीडियो पर यूजर्स ने किए गलत कमेंट्स

यह भी पढ़ें

कोरोना पॉजिटिव Corona positive

महाराष्ट्र : एक हॉस्टल में 44 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव, सभी क्वारंटाइन

12/03/2021
Pankaj Tripathi will be seen flaunting his acting with Akshay

अक्षय के साथ अपनी एक्टिंग का तड़का लगाते नज़र आएंगे पंकज त्रिपाठी

03/06/2021
justin bieber

पापा बन गए जस्टिन बीबर, पत्नी हैली बीबर ने दिया बेटे को जन्म

24/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version