• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंत्री बेबी रानी मौर्या ने किया अभिभावक आंगनबाड़ी सम्मेलन का उद्घाटन

Writer D by Writer D
20/11/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Baby Rani Maurya

Baby Rani Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ के सरोजिनी नगर ब्लॉक स्थित रामचौरा आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या (Baby Rani Maurya) ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों के अभिभावकों के साथ विश्व बाल दिवस के अवसर पर आयोजित अभिभावक आंगनबाड़ी सम्मेलन (ECCE दिवस) का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र, समुदाय में महिलाओं और बच्चों को पोषण, वृद्धि निगरानी, और गतिविधि-आधारित शाला पूर्व शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने (Baby Rani Maurya) कहा कि योगी सरकार बच्चों को सुपोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हॉट कुक्ड मील योजना और नियमित अभिभावक सम्मेलनों (ECCE दिवस) से बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार के साथ-साथ उनकी सीखने की क्षमता भी मजबूत हो रही है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्या (Baby Rani Maurya) ने मंत्री ने रामचौरा आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभिभावक आंगनबाड़ी बैठक की गतिविधियों का अवलोकन किया और केंद्र में उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यरत कर्मचारियों से वार्ता करते हुए कहा कि बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए मौसमानुसार पौष्टिक आहार और सुदृढ़ शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। केंद्र पर आने वाली महिलाओं और बच्चों की समस्याएँ एवं सुझाव भी सुने गए।

मंत्री(Baby Rani Maurya) ने गोद भराई एवं अन्नप्राशन की औपचारिकताएँ भी संपन्न कराईं। कार्यक्रम के अंत में हॉट कुक्ड मील का वितरण किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने रॉकेट लर्निंग संस्था के सहयोग से अभिभावक आंगनबाड़ी बैठक में कई नए नवाचार शामिल किए, जिनका प्रदर्शन कार्यक्रम में किया गया। इस दौरान मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने अभिभावकों, बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से संवाद किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों, भावगीत, निशाना खेल, तथा बच्चों की प्रशंसा कार्यक्रम की सराहना की गई। कार्यक्रम में सभी बच्चों को फल प्रदान किए गए तथा तीन बच्चों को विद्यारम्भ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के सूचकांक प्रदेशभर में लगातार बेहतर हो रहे हैं। निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने केंद्र की गतिविधियों की समीक्षा की और कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साथ किया गया, जिसमें हॉट कुक्ड मील वितरण, अभिभावक बैठकें और बच्चों की विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित हुईं। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती लीना जौहरी, निदेशक श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: baby rani maurya
Previous Post

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

Next Post

सिर्फ 15 रुपए में 200 किलोमीटर दौड़ती है ये इलेक्ट्रिक क्रूजर

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने को साचीज ने चलाया अभियान

11/07/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के जीरो पॉवर्टी अभियान को मिली रफ्तार, 4.25 लाख परिवारों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

11/07/2026
CM Yogi
आगरा

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

11/07/2026
Next Post
Komaki MX16

सिर्फ 15 रुपए में 200 किलोमीटर दौड़ती है ये इलेक्ट्रिक क्रूजर

यह भी पढ़ें

Shardiya Navratri

कब से शुरू हो रहे है शारदीय नवरात्रि, जानें मां दुर्गा किस वाहन की करेंगी सवारी

22/09/2023

इत्र कारोबारी के घर से मिला कुबेर का खजाना, कैश ले जाने के लिए मंगवाना पड़ा कंटेनर

24/12/2021
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

यूपी में खुलेआम सत्ता संरक्षण हो रहे हैं अपराध: अखिलेश यादव

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version