• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मोदी जी आज मेरी भी सुन लो…’, पीएम से बच्ची ने की ये अपील

Writer D by Writer D
14/04/2023
in जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Seerat Naaz

Baby Seerat Naaz made this appeal to PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कठुआ। सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर की एक बच्ची (Seerat Naaz) का वीडियो सामने आया है। इसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से एक अपील करती हुई नजर आती है। बच्ची बताती है कि वह जम्मू के कठुआ जिले के लोहाई मल्हार गांव की रहने वाली है। इसके बाद कहती है- ‘कैसे हो आप? मुझे आपसे एक बात करनी है।’ फिर कहती है- ‘आप सबकी बात सुनते हैं, आज मेरी भी सुन लीजिए।’ ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

बच्ची का नाम सीरत नाज (Seerat Naaz) है, जो लोहाई में एक सरकारी हाई स्कूल में पढ़ती है। मासूम इस बात से बेहद दुखी है कि उसे स्कूल में दोस्तों के साथ गंदे फर्श पर बैठना पड़ता है। यह बच्ची चाहती है कि पीएम मोदी (PM Modi) इस ओर ध्यान दें और उनके लिए एक अच्छा स्कूल बनवाएं। वीडियो में बच्ची स्कूल कैंपस में टहलते हुए पीएम मोदी को शिकायती लहजे में बताती है कि वहां क्या कमियां हैं और अधिकारी इसकी बेहतरी के लिए क्या कर सकते हैं।

‘फर्श पर बैठाते हैं टीचर’

इसके बाद सीरत स्कूल के प्रिंसिपल का ऑफिस और स्टाफ रूम दिखाती है। फिर पीएम को यह बताने की कोशिश करती है कि ऑफिस के सामने बरामदे पर ही उसकी क्लास लगती है और उन्हें गंदे फर्श पर ही बैठना पड़ता है। स्कूल की बिल्डिंग भी है, लेकिन उसकी हालत भी काफी खस्ता है।

‘… हम हेवन में मिलेंगे’, सतीश कौशिक की बेटी का पापा के नाम इमोशनल खत

बच्ची कहती है- पांच साल में यह और भी गंदी हो गई है। इसके बाद बच्ची वहां का नजारा भी दिखाती है। इसके बाद बच्ची पीएम से अपील करती है- आप हमारे लिए अच्छा स्कूल बना दो।

शौचालय भी टूटा हुआ है: सीरत (Seerat Naaz)

पूरे वीडियो में सीरत स्कूल में सुविधाओं की भारी कमी को प्रत्यक्ष रूप से दिखाते हुए बताती है कि उसके स्कूल का शौचालय भी काफी गंदा और टूटा हुआ है। इसलिए उन्हें खुले में टॉयलेट करना पड़ता है। इसके बाद बच्ची एक नाली को दिखाते हुए कहती है- हम यहीं शौच करने के लिए जाते हैं। अब इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं।

Tags: Jammu-Kashmir newskathua newsNational newspm modiSeerat Naaz
Previous Post

‘… हम हेवन में मिलेंगे’, सतीश कौशिक की बेटी का पापा के नाम इमोशनल खत

Next Post

दुनियाभर के लिए प्रकाशपुंज की तरह हैं आंबेडकर: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने हरियाणा में विकास की परिभाषा को बदला: नायब सैनी

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
Next Post
CM Yogi

दुनियाभर के लिए प्रकाशपुंज की तरह हैं आंबेडकर: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

gonda acid attack case

गोंडा : नाबालिग बहनों पर एसिड अटैक का मुख्यारोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

14/10/2020
टेस्टिंग के दौरान दिखी Mahindra Vision S की झलक, Tata Sierra को देगी टक्कर

टेस्टिंग के दौरान दिखी इस कार की झलक, Tata Sierra को देगी टक्कर

26/12/2025

तेज रफ्तार बस पलटने से 8 यात्रियों की मौत, 55 घायल

27/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version