• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ढाई लाख के इनामी बद्दो के साथी डिपिन सूरी की सवा करोड़ की संपत्ति कुर्क

Writer D by Writer D
08/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
House Attached

House Attached

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो (Baddo Singh) को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है, लेकिन उसके करीबियों पर पुलिस ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने बद्दो के करीबी डिपिन सूरी की लगभग सवा करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क (property attached) कर ली। इस दौरान तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।

मेरठ पुलिस कस्टडी से 2019 में फरार हुए बदन सिंह बद्दो पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त (property attached) किया जा चुका है। अब बद्दो के करीबी लोगों पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बद्दो के करीबी डिपिन सूरी की गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति को कुर्क (property attached) करने के लिए बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई की।

एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक चंद यादव के नेतृत्व में तीन थानों की फोर्स सुपरटेक पामग्रीन में डिपिन की संपत्ति को कुर्क करने के लिए पहुंची। एएसपी ने डिपिन के फ्लैट संख्या 1001ए पर सील लगा दी। इससे पहले पुलिस ने कुर्की का नोटिस लगाया था। नोटिस लगने के बाद ही डिपिन के परिवार ने सारा कीमती सामान फ्लैट से निकाल लिया। कुर्की के समय केवल खाली फ्लैट पुलिस को मिला।

कुर्की के समय डिपिन की मां सुमन सूरी, बड़े भाई विनित सूरी और पत्नी नेहा सूरी मौजूद रहे। मां सुमन सूरी ने कुर्की की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सवा करोड़ की इस संपत्ति में डिपिन सूरी का कोई हिस्सा नहीं है। इसके बाद भी पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। इसका विरोध किया जाएगा।

एएसपी विवेक चंद यादव ने बताया कि बद्दो की फरारी में डिपिन सूरी ने अहम भूमिका निभाई थी। उसके खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब बद्दो के करीबी पपीत बढ़ला की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू होगी।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

भाभी के तानों से तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता ने दी थी जान, गिरफ्तार

Next Post

08 सितंबर राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हारेंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, अभी से स्क्रिप्ट तैयार’, केशव मौर्य का विपक्ष पर वार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार साल में 60 से 90 देशों तक पहुंचा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही यूपी के शहर, पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

रूस-भारत संवाद में व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

25/09/2026
Next Post

08 सितंबर राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

यह भी पढ़ें

Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों का करें जाप, मनोकामना होगी पूर्ण

15/02/2026

कोरोना के बढ़ते केस से सीएम योगी गंभीर, अधिकारियों को दिये ये सख्त निर्देश

05/01/2022
money

रोजाना करें ये एक काम, नहीं रहेगी आर्थिक तंगी

21/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version