• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं : राज्यपाल

Writer D by Writer D
25/05/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Governor

Governor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। राज्यपाल (Governor) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से बुधवार को राजभवन में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) और उनके परिवार जनों ने मुलाकात की। राज्यपाल (Governor) ने लक्ष्य को थॉमस कप के विजेता बनने पर बधाई दी और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर राज्यपाल (Governor) ने लक्ष्य (Lakshya Sen) की इस शानदार सफलता को उत्तराखंड के लिए एक प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में वह क्षमता है कि वे किसी भी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि थॉमस कप (Thomas Cup) में लक्ष्य की ऐतिहासिक जीत यह साबित करती है कि उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उत्तराखंड के युवा भी बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं, इस बात को लक्ष्य ने साबित कर दिया है।

Governor
Governor

उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को यह ध्यान में रखना होगा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता, लक्ष्य के दादा, पिता की लगन और मेहनत के बाद लक्ष्य ने बैडमिंटन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने लक्ष्य को उत्तराखंड के युवाओं का आईकॉन बताया है। राज्यपाल ने लक्ष्य के माता-पिता को भी लक्ष्य की उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि उनके योगदान के कारण ही यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

टेक्सास फायरिंग पर भावुक हुई देसी गर्ल, बोलीं- सिर्फ श्रद्धांजलि देने से नहीं होगा…

लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि बैडमिंटन के क्षेत्र में यह उपलब्धि प्रेरणा देने वाली है। उन्होंने बताया कि बचपन से यही सोचता था कि जब दूसरे लोग जीत हासिल कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं, इस विचार पर एकाग्र रहकर मैंने बडे़ से बड़े खिलाड़ियों के साथ बैटमिंटन खेला और इसी का परिणाम है कि मैं थामस कप का विजेता बन सका।

Governor

उन्होंने राज्यपाल से साथी खिलाड़ियों और सहयोगियों का भी जिक्र किया और बताया कि हमारी टीम की यही भावना और विश्वास था कि अपने देश को जीत दिलानी है। उन्होंने उत्तराखंड के युवाओं के लिए संदेश देते हुए बताया कि यदि एक लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास किया जाए तो असंभव कुछ भी नहीं है। राज्यपाल ने लक्ष्य सेन को आगामी ओलंपिक खेलों के लिए भी शुभकामनाएं दी।

Governor

लक्ष्य (Lakshya Sen) के पिता डी.के.सेन ने अल्मोड़ा बैडमिंटन कोर्ट का नाम लक्ष्य के दादा के नाम पर रखने, उत्तराखंड में एक बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की इच्छा जताई। साथ ही यह भी बताया कि देहरादून में नवनिर्मित बैडमिंटन हाल अभी किसी को भी आवंटित नहीं हुआ है, उस कोर्ट को उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन को ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित करने के लिए आवंटित कर दिया जाए ताकि उत्तराखंड के बच्चों को बैडमिंटन की कोचिंग सुलभ हो सके।

इस अवसर पर उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक,उनके पिता डी.के.सेन व माता निर्मला सेन भी उपस्थित रहीं।

Tags: Lakshya SenNational newsThomas CupUttarakhand News
Previous Post

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर कार्य करें: मुख्य सचिव

Next Post

10500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Main Slider

सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प

05/10/2026
Gyanesh Kumar
Main Slider

CEC ज्ञानेश कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन से किया इनकार

05/10/2026
Next Post
cm dhami

10500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

Indian school

इंडियन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, एक दिन पहले मिला था 10 हैंड ग्रेनेड का जखीरा

12/04/2023
covid

यूपी में लौटा कोरोना, अब लखनऊ आने वालों की होगी जांच

18/04/2022
CM Yogi in janta darshan

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, बोले- किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा

16/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version