• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली अतीक अहमद को स्पेशल कोर्ट से मिली राहत, पेशी से मिली छूट

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
ateek ahmad

अतीक अहमद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से एक और मुकदमे में फौरी राहत मिली है। स्पेशल कोर्ट ने 18 नवंबर को अतीक अहमद को व्यक्तिगत हाजिरी से छूट दे दी है। कोर्ट ने अतीक अहमद की वीडियो कांफ्रेन्सिंग से मुकदमे की सुनवाई की अर्जी स्वीकार करते हुए व्यक्तिगत पेशी माफ कर दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब अतीक अहमद को 18 नवंबर को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में हाजिर होने नहीं आना पड़ेगा।

स्पेशल जज एमपी-एमएलए कोर्ट डॉ बाल मुकुन्द ने जिला जज को पत्र लिखकर वीडियो कांफ्रन्सिंग से अतीक अहमद के मुकदमे की सुनवाई की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया है।

दरअसल बाहुबली अतीक अहमद से जुड़े कई मुकदमों की सुनवाई इन दिनों एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट प्रयागराज में चल रही है। कई मुकदमों में गवाही और मुकदमे तय करने के लिए आरोपी की हाजिरी जरुरी होती है। इसलिए कोर्ट ने मुकदमे की तारीख पर बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद को गुजरात के अहमदाबाद जेल से तलब किया था।

सात माह की अविवाहित गर्भवती बेटी की कुल्हाड़ी से की हत्या, माता-पिता गिरफ्तार

लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद ने गम्भीर बीमारियों से पीड़ित होने और गुजरात से प्रयागराज की दूरी 1450 किलोमीटर होने का हवाला देकर व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की अर्जी दाखिल की है। बाहुबली ने पेशी पर ले जाने के दौरान अपनी जान का खतरा बताते हुए भी वीडियो कांफ्रेन्सिंग से मुकदमे की सुनवाई की मांग की है।

दरअसल वर्ष 2002 में जेल से जिला कोर्ट में पेशी पर लाये गए बाहुबली अतीक अहमद के उपर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले से नाराज अतीक अहमद के समर्थकों ने जार्जटाउन इलाके में जमकर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में जार्जटाउन थाने में पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले अतीक अहमद के समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और अतीक अहमद को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया था. इसी मुकदमे का एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ट्रायल चल रहा है। जिसमें गवाहों की गवाही करायी जा रही है। इसी मुकदमे में कोर्ट ने अतीक अहमद को भी 18 नवम्बर को तलब किया था। लेकिन एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने अतीक अहमद की अर्जी मंजूर करते हुए फिलहाल उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है।

इससे पहले कोर्ट ने 13 नवम्बर को धूमनगंज थाने में दर्ज सूरजकली और उसके बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी थी। बता दें कि इससे पहले अतीक अहमद से सम्बन्धित मुकदमों की लम्बित विवेचना को पूरा करने के लिए प्रयागराज पुलिस गुजरात जाकर अतीक अहमद के जेल में बयान भी दर्ज कर चुकी है।

Tags: 24ghante online.comAtik Ahmadcrime newscrime news in hindiLatest Uttar Pradesh News in Hindithe house of the close of Atik Ahmad Zamindozअतीक अहमदअतीक अहमद के करीबी का मकान ज़मींदोज़
Previous Post

कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए देश और धर्म मायने नहीं रखता : उमा

Next Post

कमलनाथ की नजरों में राहुल गांधी भी गलत है : शिवराज

Desk

Desk

Related Posts

Team of film 'Hanuman Ansh' met CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी से मिली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम

08/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस

08/09/2026
Prashast 2.0
उत्तर प्रदेश

प्रशस्त 2.0 से समावेशी शिक्षा को नई ताकत, 2.04 लाख शिक्षक सेन्सिटाइजेशन वीडियो देखकर हुए ऑनबोर्ड

08/09/2026
CM Yogi bowed his head in the court of Ram Lalla.
अयोध्या

अयोध्या में सीएम योगी ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा

08/09/2026
Uttarakhand Shines at Chennai Film Tourism Conclave
Main Slider

चेन्नई फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में छाया उत्तराखंड, तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि

08/09/2026
Next Post

कमलनाथ की नजरों में राहुल गांधी भी गलत है : शिवराज

यह भी पढ़ें

Supari

काम में आ रही है रुकावट, तो करें सुपारी का ये अचूक टोटका

14/07/2024
सीएम योगी CM Yogi

रैन बसेरों में सभी ज़रूरी सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की जाये : सीएम योगी

01/12/2020
Sonakshi Sinha

प्रेग्नेंसी की बात पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये मजेदार जवाब

06/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version