• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सात माह की अविवाहित गर्भवती बेटी की कुल्हाड़ी से की हत्या, माता-पिता गिरफ्तार

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
dead body

dead body

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हॉरर किलिंग का एक मामला सामने आया है। यहां इज्जत के नाम पर एक माता-पिता ने अपनी अविवाहित बेटी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या  कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना बीते 25 अक्टूबर की है। जब युवती के पेट में दर्द शुरू हुआ तो परिवारवाले उसे इलाज के लिए रायबरेली के ऊंचाहार अस्पताल में गए। यहां डाक्टरों की सलाह पर युवती के पिता ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया जिसमें उनकी अविवाहित बेटी सात माह की गर्भवती निकली। यह जानकर उसके पिता कमलेश कुमार और मां अनीता देवी के पैरों तले की जमीन खिसक गई। दोनों ने अस्पताल प्रशासन से युवती का गर्भपात करने की जिद की लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद वो युवती को अस्पताल से लेकर घर लौटे और एक कमरे मे बंद कर दिया। उसी रात लगभग 11 बजे वो युवती का मुंह बांधकर उसे बाइक पर जबरन बिठाकर रेलवे लाइन के किनारे ले गए। यहां लड़की के माता-पिता ने यहां कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए युवती के शव को रेल की पटरी पर रख दिया। लेकिन उनका दुर्भाग्य कि उस रात कोई भी ट्रेन वहां से नही गुजरी। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की।

नैनी जंक्शन से पहली बार बांग्लादेश भेजी गई 42 कोच वाली मालगाड़ी से गेंहू की खेप

दूसरी तरफ युवती का शव मिलने पर उसके परिजनों ने जांच की दिशा मोड़ने के लिए अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने लड़की के पिता से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो अपनी बीमार पत्नी को लेकर अस्पताल गए थे। पुलिस ने जांच के सिलसिले में रायबरेली के ऊचाहार में अस्पतालकर्मियों से जाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कमलेश कुमार अपने बेटी को दिखाने यहां लेकर आया था। यह जानकर पुलिस का युवती के पिता पर शक गहरा गया। पुलिस ने लड़की के माता-पिता को फौरन हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों टूट गए और अपनी बेटी की हत्या का जुर्म कबूल लिया।

पुलिस ने खुलासा किया कि नबाबगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर निवासी कमलेश ने झूठी शान के खातिर अपनी बेटी को मार डाला। क्योंकि आरोपी को इस बात का डर सता रहा था कि अविवाहित बेटी के गर्भवती होने की खबर गांव में फैलते ही उसकी सामाजिक इज्जत चली जाएगी। इससे बचने के लिए युवती के माता-पिता ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कलयुगी माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsmurder
Previous Post

परस्पर विश्वास और एकजुटता से आगे बढ़ता है संगठन : शांत

Next Post

 दलों के झूठ बोलने की वजह से ही भाजपा बिहार की सत्ता में है : ओवैसी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
Next Post
ओवैसी Owaisi

 दलों के झूठ बोलने की वजह से ही भाजपा बिहार की सत्ता में है : ओवैसी

यह भी पढ़ें

road accident

भीषण सड़क हादसा, बरातियों से भरी कार ट्रक में घुसी, तीन की मौत

08/12/2020
AK Sharma

पार्टी के कार्यकर्ता का पदाधिकारी बीजेपी की रीढ़ है – एके शर्मा

07/04/2025
harsh-firing

सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग, असलहे के साथ दो गिरफ्तार

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version