• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परस्पर विश्वास और एकजुटता से आगे बढ़ता है संगठन : शांत

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हजरतगंज स्थित कॉफी हाउस के हाल में संपन्न हुई। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर जहां रणनीति बनी, वहीं दिसंबर तक चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर निर्मलकांत शुक्ल को प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से वे जल्द ही चुनाव अधिसूचना जारी करेंगे। इस अवसर पर संगठन की पूर्व गतिविधियों की जहां चर्चा की गई, वहीं संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर भी विचार विमर्श किया गया।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष सियाराम पांडेय ‘शांत ‘ने कहा कि किसी भी संगठन को आगे बढ़ाने का आधार पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच परस्पर विश्वास और एकजुटता की भावना होती है। संगठन को आगे ले जाने का मतलब है कि हर साथी उसे अपना समझे। संगठन के हितों को व्यक्तिगत हित से ऊपर रखना होगा तभी बात बनेगी। संगठन को मजबूती देकर ही हम पत्रकारों के व्यापक हितों की रक्षा कर सकते हैं।

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को 14 साल की कठोर कारावास की सजा

उन्होंने सुझाव दिया कि संगठन में एक व्यक्ति—एक पद का सिद्धांत लागू किया जाना चाहिए और एक जिले से दो लोग ही प्रांतीय कार्यकारिणी में रखे जाने चाहिए। पदाधिकारियों के चयन और जिला व तहसील इकाइयों के गठन में व्यक्ति की चरित्र निष्ठा और कार्यव्यवहार को महत्व दिया जाना चाहिए। उन् उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सरकारी प्रेस विज्ञप्ति पर आश्रित होने की बजाय अपनी मेहनत से खोजी गई खबरों को छापना चाहिए तभी उसका सम्मान सुरक्षित रहेगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय ने कहा कि महामंत्री संगठन का कार्यपालक अधिकारी होता है जो अध्यक्ष और बोर्ड के निर्देशन में काम करता है। संगठन के हर कार्यव्यवहार में पारदर्शिता बरती जानी चाहिए । उन्होंने सुझाव दिया कि चुनाव के लिए पांच सदस्यीय पैनल बनाया जाना चाहिए। उस पैनल की राय के अनुरूप ही जिला और मंडल की कार्यकारिणी गठित की जानी चाहिए जिससे कि संगठन में सुयोग्य पदाधिकारियों का चयन किया जा सके।

दर्दनाक हादसा : सुबह की सैर पर निकली किशोरियों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

प्रांतीय महासचिव  रमेश शंकर पांडेय ने कार्यकारिणी की अगली बैठक 22 नवंबर को शाहजहांपुर में कराने की जहां घोषणा की, वहीं तीन से अधिक बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों को संगठन से बाहर किए जाने की बात भी कही लेकिन इस पर निर्णय यह हुआ कि इसके लिए फिलहाल नोटिस देकर उनका स्पष्टीकरण लिया जाए। इस बैठक में मथुरा, पीलीभीत और बरेली में उच्चाधिकारियों द्वारा यूनियन की उपेक्षा पर चिंता भी जाहिर की गई।

इस अवसर पर नरेंद्र भारद्वाज, चमन वर्मा,रवीद्र सिंह, जेपी मिश्र, अशोक सिंह, रोहिताश्व मिश्र, सलीम भाई, रविकांत दीक्षित,पीयूष वाजपेयी, अखिलेश गुप्त, चंद्रदेव अवस्थी और आलोक सिंह संघर्षी आदि प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। बरेली जिला अध्यक्ष गीता शर्मा और पीलीभीत के मंडल महामंत्री सुधीर दीक्षित आदि ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

Tags: Latest Lucknow NewsLatest Lucknow News in Hindlatest UP newsउत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत )
Previous Post

लखनऊ : कैंट इलाके से महिला तस्कर गिरफ्तार, 20 किलो गांजा बरामद

Next Post

सात माह की अविवाहित गर्भवती बेटी की कुल्हाड़ी से की हत्या, माता-पिता गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
Next Post
dead body

सात माह की अविवाहित गर्भवती बेटी की कुल्हाड़ी से की हत्या, माता-पिता गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Arrested

युवक की हत्या का आरोपित असलहे के साथ गिरफ्तार

12/06/2022
Museum of Temples

अयोध्या में 650 करोड़ की लागत से बनेगा ‘मंदिरों का म्यूजियम’, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

25/06/2024
CM Yogi

पं. गोविंद वल्लभ पंत की कार्ययोजना पर ही आधारित है आज का उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

10/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version