• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान में बजा योगी का डंका, मशहूर अखबार के संपादक ने की तारीफ

Writer D by Writer D
08/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कोविड मैनेजमेंट की तारीफों का डंका अब पाकिस्‍तान में भी सुनाई दे रहा है। सर्वाधिक जनसंख्‍या वाले उत्‍तर प्रदेश कोविड पर लगाम लगाने में योगी सरकार की नीतियां कारगर साबित हुई हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के दिशा निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश कोविड नियंत्रण पर सफलता के नए रिकॉर्ड दर्ज कर रहा है। ऐसे में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की नीतियों को अब पड़ोसी देश से भी सराहना मिल रही है।

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से निपटने को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के कामकाज की तारीफ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पत्रकार ने की है। पाकिस्तान के चर्चित एक अखबार के जाने माने संपादक ने कोरोना के दौरान उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की तारीफ की है।

पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्वीट करते हुए पाकिस्तान की इमरान खान सरकार की तुलना उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को बेहतर बताया है। बता दें कि जून में जब विदेशों में कोविड ने हाहाकार मचा रखा था तब योगी सरकार ने प्रदेश में अपनी सर्वोत्‍तम रणनीतियों के जरिए कोरोना के कहर को काबू में रखा था। अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद से टीकाकरण की शुरूआत तक प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों के ग्राफ में तेजी से गिरावट दर्ज की गई और अब जब प्रदेश में कोविड वैक्‍सीनेशन का दूसरा चरण शुरू किया गया है तो प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्‍या लगभग चार हजार ही रह गई है।

बुजुर्ग की हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

आबादी में यूपी से कम है पाकिस्तान

पाकिस्तान की जनसंख्या लगभग 22 करोड़ है, जबकि उत्तर प्रदेश की आबादी 24 करोड़ है। सर्वाधिक आबादी वाले उत्‍तर प्रदेश ने अपने सफल कोविड नियंत्रण से देश में ही नहीं विदेशों में भी वाहवाही लूटी है। योगी सरकार की कोशिशों के कारण ही मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में  रिकवरी रेट 97.82 प्रतिशत है। प्रदेश में सर्विलांस टीमें  यूपी की 85 प्रतिशत आबादी तक पहुंच चुकी है जो अन्‍य देशों में सर्वाधिक है। इसके साथ ही यूपी में अब तक दो करोड़ 85 लाख 88 हजार 777 लोगों की जांच की जा चुकी है।

अब तक 6,73,098 का हुआ टीकाकरण

कोरोना वायरस की चेन को तोड़ते हुए वायरस पर लगाम लगाने वाली योगी सरकार में तेजी से वैक्‍सीनेशन की प्रक्रिया चल रही है जिसके तहत सबसे अधिक आबादी वाले उत्‍तर प्रदेश में 16 जनवरी को 22,643, जनवरी 22 को 1,01,006, जनवरी 28 को 1,71,198, जनवरी 29 को 1,68,834, फरवरी 04 को 1,25,308 और फरवरी 05 को 84109 हेल्‍थ वर्करों को वैक्‍सीन लगाई गई। यूपी में अब तक 6, 73,098 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जा चुका है।

Tags: cm yogiPakistan Newsup news
Previous Post

श्रीकृष्ण जन्मस्थान से शाही ईदगाह को हटाने के लिए अदालत ने जारी किया नोटिस

Next Post

बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
Farmer dies after being hit by train

बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने पुलिस विभाग के 1148 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

06/07/2023
3 planets will transit

02 दिसंबर राशिफल: जानिए क्या कहते है आपके सितारे

02/12/2022
Arrested

सात साल की बच्ची से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

26/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version