• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलिया गोलीकांड : मुख्यारोपी धीरेंद्र प्रताप ने वीडियो जारी कर कहा- मैंने नहीं चलाई गोली

Desk by Desk
16/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
बलिया गोलीकांड

बलिया गोलीकांड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुए सनसनीखेज गोलीकांड ने विपक्ष को राज्य सरकार के खिलाफ एक और मुद्दा दे दिया है। इस मामले में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान ने भी सरकार की काफी किरकिरी की। लेकिन अब इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने खुद वीडियो जारी कर यह दावा किया है कि उसने कोई गोली नहीं चलाई।

इसके साथ ही धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उचित होनी चाहिए। अपने बयान में धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कल राशन की दुकानों का आवंटन होता था और इसी वजह से कई अधिकारी मौके पर आवंटन प्रक्रिया के लिए आए हुए थे। मैंने भी इसी मामले को लेकर एसडीएम और बीडिओ से मुलाकात की थी।

बलिया हत्याकांड : देवेंद्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्यारोपी अभी भी शिकंजे के बाहर

धीरेंद्र प्रताप ने अपने बयान में कहा है कि उसने अधिकारियों को अवगत कराया था कि क्षेत्र में चीजें काफी खराब थीं। इसके साथ ही उसने एसडीएम, बीडीओ और अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं। धीरेंद्र प्रताप का आरोप है कि वे लोग आवंटन प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे थे। धीरेंद्र प्रताप ने घटना के लिए पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में एडीजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने तीन सब इंस्पेक्टर, पांच कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया है। दस पुलिसवालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि इस मामले में कई और पुलिसकर्मी भी नप सकते हैं।

बलिया गोलीकांड : बीजेपी विधायक बोले- धीरेंद्र ने सेल्फ डिफेंस में चलाई गोली

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सीओ के हमराह सिपाही को भी सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसडीएम बैरिया और सीओ बैरिया को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।

वाराणसी के एडीजी ब्रज भूषण शर्मा ने बलिया कांड पर जानकारी देते हुए बताया कि इस केस में 7 गिरफ्तारियां की गई हैं। जिसमें मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप के भाई नरेंद्र प्रताप और देवेंद्र प्रताप के अलावा पांच अज्ञात शख्स भी शामिल हैं।

इस मामले में अभी तक दो नामजद आरोपियों देवेंद्र प्रताप सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई हैं। बताया जाता है कि फरार मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह सेना का रिटायर्ड जवान है। वह भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैरिया तहसील इकाई का अध्यक्ष भी है। धीरेंद्र को बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी भी बताया जाता है।

आपको बताते चलें कि ये घटना बलिया के रेवती थाना क्षेत्र की है। जहां दुर्जनपुर गांव में हुए इस गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नेता बताया जाता है। वहां कोटे की दुकान को लेकर खुली बैठक बुलाई गई थी। आरोप है कि धीरेंद्र और उसके समर्थकों ने वहां फायरिंग की। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। हालांकि, बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने सफाई दी कि धीरेंद्र पार्टी में किसी पद पर नहीं है।

Tags: baliya newscrime news in hindiFiring in quota allocationkilling in front of DMmurderUttar Pradesh Newsएसडीएम और सीओ निलंबितकोटा आवंटन में फायरिंगडीएम के सामने हत्या
Previous Post

IPL 2020 : मुंबई की लगातार पांचवीं जीत, KKR को 8 विकेट से हराया

Next Post

निर्माता सूरज खन्ना और निर्देशक अर्पिता पट्टनायक की शॉर्ट फिल्म मन्नत एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post

निर्माता सूरज खन्ना और निर्देशक अर्पिता पट्टनायक की शॉर्ट फिल्म मन्नत एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़

यह भी पढ़ें

Activa 125 vs Jupiter 125: दोनों की कीमत में कितना फर्क; लेटेस्ट दाम देखकर लें खरीदने का फैसला

Activa 125 vs Jupiter 125: लेटेस्ट दाम देखकर लें खरीदने का फैसला

01/01/2026
arrested

सपा नेता गिरफ्तार, लगा ये संगीन आरोप

11/12/2021
relationship

लड़कियों की ये आदतें लड़कों को नहीं पसंद

19/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version