• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलिया की धरती एक अत्यन्त उर्वर धरती है : आनंदीबेन पटेल

Desk by Desk
22/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति, राष्ट्रीय
0
आनंदीबेन पटेल anandiben patel

आनंदीबेन पटेल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया ने लिविंग लिजेन्ड्स ऑफ बलिया फोरम के माध्यम से बलिया की उन विभूतियों को फिर से यहां की मिट्टी से जोड़ने की अनूठी पहल की है, जो फिलहाल यहां से दूर रहकर विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशिष्ट योगदान दे रहे हैं।

राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के तरफ से आयोजित ‘वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की भूमिका: चुनौतियों एवं संभावनाएं’ विषयक संगोष्ठी एवं ‘लिविंग लिजेन्ड्स ऑफ बलिया’ फोरम की वेबसाइट का राजभवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि इस फोरम के माध्यम से विश्वविद्यालय बलिया की विभूतियों को अपनी मिट्टी से जुड़ने तथा मधुर स्मृतियों को संजोने का न सिर्फ अवसर प्रदान करेगा, बल्कि मातृभूमि के ऋण से उऋण होने का अवसर भी प्रदान करेगा।

राज्यपाल ने कहा कि यह विश्वविद्यालय बलिया के जिस महान विभूति चन्द्रशेखर के नाम पर स्थापित है, उनके पदचिन्हों पर चलकर कार्य करें और शीर्ष पर पहुंचे । उन्होंने कहा कि बलिया की धरती एक अत्यन्त उर्वर धरती है, जिसने तमाम ऋषि-मुनियों से लेकर स्वाधीनता सेनानियों, साहित्यकारों, विद्धानों, बुद्धिजीवियों और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं तक को जन्म दिया है।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने छोटे-से जीवनकाल में ही कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जो प्रशंसनीय है। सीमित संसाधनों और कोरोना से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय ने निर्धारित समय सीमा के अन्दर नकलविहीन परीक्षा कराई, समय से परीक्षाफल घोषित किया। कुछ पाठ्यक्रमों में सबसे पहले परीक्षाफल घोषित करके इस विश्वविद्यालय ने प्रदेश भर के विश्वविद्यालय के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

राज्यपाल ने कहा कि बलिया प्राकृतिक जल-स्रोतों से अत्यंत समृद्ध है और यहां मत्स्य उत्पादन की व्यापक संभावनाएं भी हैं। इसके लिए सम्यक प्रशिक्षण और वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग करते हुए मत्स्य उत्पादन में भारी वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अध्ययन एवं शोध को बढ़ावा दिया जाए तो यहां के किसानों की समृद्धि के दरवाजे खुल सकते हैं।


 

 

Tags: anandiben patelआनंदीबेन पटेलबलियायूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेलराज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल
Previous Post

गोरखपुर महोत्सव में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : जयन्त

Next Post

यूपी में नवाचार के लिये प्रधानाध्यापकों को किया जायेगा प्रशिक्षित : सतीश चन्द्र द्विवेदी

Desk

Desk

Related Posts

Jewellery
Main Slider

ज्वैलरी की शाइन नहीं पड़ेगी फीकी, ये टिप्स करें फॉलो

30/07/2026
Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

29/07/2026
Next Post
प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान Satish Chandra Dwivedi

यूपी में नवाचार के लिये प्रधानाध्यापकों को किया जायेगा प्रशिक्षित : सतीश चन्द्र द्विवेदी

यह भी पढ़ें

live stream

लाइव स्ट्रीमिंग के वक्त गर्लफ्रेंड को बिना कपड़ों के ठंड में बिठाया, मौत

06/12/2020
Karni Sena files case against Yash Raj Films and Aditya Chopra

करणी सेना ने यश राज फिल्म्स और आदित्य चोपड़ा के खिलाफ कराया केस दर्ज

02/06/2021
Siddharth Nath Singh

कांग्रेस को लोकतंत्र की बात नहीं करनी चाहिए : सिद्धार्थनाथ

26/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version