• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IGRS की अगस्त की रिपोर्ट में बलरामपुर-श्रावस्ती ने मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे जिले

Writer D by Writer D
05/09/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Balrampur, Shravasti top August IGRS rankings

Balrampur, Shravasti top August IGRS rankings

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले आठ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान प्रदेश में न केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, बल्कि समाज के हर वर्ग का उत्थान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। सीएम योगी के सपनों काे साकार करने में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। आईजीआरएस से जनसुनवाई, जन कल्याणकारी योजनाओं और राजस्व कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे जिलों को बेहतर प्रशासनिक मानक स्थापित करने में मदद मिल रही है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश भर में बुनियाद सुविधाओं का हो रहा विस्तार, हर वर्ग का हो रहा उत्थान

इसी कड़ी में IGRS की अगस्त माह की रिपोर्ट में प्रदेशभर में बलरामपुर और श्रावस्ती ने बराबर अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि शाहजहांपुर ने दूसरा और हमीरपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की हर माह IGRS से की जाती है समीक्षा-

IGRS द्वारा हर माह जिलों के राजस्व कार्यों, विकास कार्यों और जन शिकायत की सुनवाई की रिपोर्ट जारी की जाती है। आईजीआरएस द्वारा प्रदेशभर के जिलों में 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की विभिन्न मानकों के आधार पर समीक्षा की जाती है। इसके बाद जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। IGRS की अगस्त माह की रिपोर्ट के अनुसार बलरामपुर और श्रावस्ती ने मानक पूर्णांक 140 नंबर के सापेक्ष 137 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

जिलाधिकारी श्रावस्ती अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि आईजीआरएस की रिपोर्ट उन जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है, जिन्होंने प्रशासनिक दक्षता, विकास कार्यों और राजस्व प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप श्रावस्ती में विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। यही वजह है कि श्रावस्ती पिछले कई माह से आईजीआरएस और सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट में टॉप फाइव जिलों में अपनी जगह बनाए हुए है।

टॉप टेन जिलों में बरेली, अमेठी और हाथरस ने बनायी जगह-

बलरामपुर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में विकास परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा में पूरा करने के लिए हर हफ्ते अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की जाती है। साथ ही आम जनमानस की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। उनकी समस्या के निस्तारण के संतुष्टीपूर्ण फीडबैक पर ही आईजीआरएस की रिपोर्ट जारी की जाती है। ऐसे में IGRS की अगस्त माह की रिपोर्ट में बलरामपुर पहले स्थान पर है।

उन्होंने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप आगे भी लगातार प्रयास रहेगा कि आम जनमानस की शिकायतों को निस्तारण प्राथमिकता के अधार पर किया जाए। इसी तरह शाहजहांपुर ने 134 अंक हासिल कर दूसरा, हमीरपुर ने 132 अंक प्राप्त कर तीसरा और पीलीभीत ने 130 अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया है। वहीं सोनभद्र पांचवे पायदान पर है। वहीं टॉप टेन जिलों में बरेली, अमेठी, हाथरस, औरैया और चंदौली ने जगह बनायी है।

Tags: Administrative efficiency UPBalrampur and Shravasti rankingIGRS August ReportQuality development projectsUttar Pradesh district performanceYogi Government Development
Previous Post

विज्ञान महज प्रयोगशाला नहीं, जीवन की सोच: मुख्यमंत्री साय

Next Post

दिव्यांग मतदाताओं का फॉर्म-8 के माध्यम से मतदाता सूची के डेटाबेस में चिन्हीकरण कराया जाय: नवदीप रिणवा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
Navdeep Rinwa

दिव्यांग मतदाताओं का फॉर्म-8 के माध्यम से मतदाता सूची के डेटाबेस में चिन्हीकरण कराया जाय: नवदीप रिणवा

यह भी पढ़ें

health

इस उम्र के पुरुषों को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

30/07/2025
अवनीश अवस्थी Avnish Awasthi

अवनीश अवस्थी ने बताया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का भौतिक कार्य 64 फीसदी पूरा

22/11/2020
Bhagat Singh Koshyari-cm dhami

भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान, उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का क्षण

25/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version