• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों पर बैन… महिला डांसरों को जिला छोड़ने के दिए गए आदेश

Writer D by Writer D
26/05/2025
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Ban on orchestra programs in Gopalganj

Ban on orchestra programs in Gopalganj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में 23 मई की रात मंडप से दूल्हे के अपहरण की सनसनीखेज घटना के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले में आर्केस्ट्रा (Orchestra) कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही बंगाल, ओडिशा समेत बाकी राज्यों से आईं महिला डांसरों को तुरंत आर्केस्ट्रा को बंद कर जिला छोड़ने का आदेश भी दिया गया है। इस आदेश के बाद आर्केस्ट्रा (Orchestra) कार्यक्रम करने वाली महिला डांसरों ने कहा कि इस फैसले के बाद उनके सामने अपने परिवार की देखरेख करने की मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

एसपी के निर्देश पर आज जिले भर के सभी थानों में आर्केस्ट्रा संचालकों की बैठक बुलाई गई, जिसमें पुलिस ने साफ कर दिया कि अब किसी भी शादी या सार्वजनिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा (Orchestra) की इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी संचालकों से बॉन्ड भरवाया गया, जिसमें यह शर्त रखी गई कि वह कानून व्यवस्था भंग नहीं करेंगे और किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।

‘लौंडा नाच’ में विवाद के बाद फैसला

पुलिस जांच में सामने आया कि 23 मई की रात एक शादी समारोह के दौरान ‘लौंडा नाच’ में विवाद हुआ, जिसमें आर्केस्ट्रा (Orchestra) से जुड़े युवकों ने मिलकर दूल्हे का अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद से प्रशासन सख्त हो गया है। इससे पहले भोजपुरी डांसर माही-मनीषा के आर्केस्ट्रा में मारपीट हुई थी। पुलिस का मानना है कि ऑर्केस्ट्रा की आड़ में कई जगह अश्लीलता परोसी जा रही है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले भी सामने आए हैं।

पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुआ कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार

इसके अलावा हर्ष फायरिंग, हथियार लहराने और अभद्र गीत बजाने जैसी घटनाएं भी हुई हैं। हालांकि, आर्केस्ट्रा संचालकों और डांसरों का कहना है कि वह कला के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। एक डांसर ने कहा, ‘हम दूसरे राज्य से आकर मेहनत करते हैं। आर्केस्ट्रा पर बैन से हमारे परिवारों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा’। फिलहाल, प्रशासन की सख्ती के बीच जिले में ऑर्केस्ट्रा पूरी तरह बंद हो चुका है और सभी डांसरों को जांच प्रक्रिया पूरी होने तक घर लौटने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

Tags: bihar newscrime newsgopalganj newsNational news
Previous Post

पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुआ कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार

Next Post

बेसिक शिक्षा राष्ट्र निर्माण की नींव, हर विद्यालय में शिक्षक-छात्र अनुपात होगा सुनिश्चित- सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Tiranga Sangeet Samaroh
Main Slider

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

06/08/2026
R. Rajesh Kumar
Main Slider

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू

06/08/2026
Stone quarry collapses in Jalore.
राजस्थान

जालोर में पत्थर की खदान ढही, मलबे में दबने से मजदूर की मौत; तीन लोग घायल

06/08/2026
Firing at a group of Kanwar pilgrims in Hisar
राष्ट्रीय

हिसार में कांवड़ तीर्थयात्रियों के समूह पर फायरिंग, दंपति व 12 वर्षीय बेटी को लगी गाेली

06/08/2026
Cigarettes and gutkha will not be available near schools and colleges.
नई दिल्ली

स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक नशे की बिक्री पर रोक की तैयारी, केंद्र का बड़ा प्रस्ताव

06/08/2026
Next Post
CM Yogi

बेसिक शिक्षा राष्ट्र निर्माण की नींव, हर विद्यालय में शिक्षक-छात्र अनुपात होगा सुनिश्चित- सीएम योगी

यह भी पढ़ें

शिवराज सिंह: यूजी अंतिम वर्ष एवं पीजी आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाएं ओपन बुक प्रणाली से

28/07/2020
Horoscope

19 फरवरी राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन

19/02/2022
Police

प्रदेश की पुलिस को मॉडर्न और टेक्नो सेवी बना रही योगी सरकार

24/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version