• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ISKCON पर छाए संकट के बादल, चिन्मय कृष्ण समेत 17 लोगों के बैंक खाते जब्त

Writer D by Writer D
29/11/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
ISKCON

ISKCON

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ढाका। बांग्लादेश में भले ही हाईकोर्ट ने ISKCON पर बैन लगाने से इनकार कर दिया हो लेकिन इस पर संकट के बादल अब भी छाए हुए हैं। कट्टरपंथियों के दबाव में कार्रवाई कर रही अंतरिम सरकार में इस्कॉन पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

सम्मिलित सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास और ISKCON के 16 सदस्यों के बैंक खाते जब्त कर लिए गए हैं। बांग्लादेश बैंक की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (BFIU) ने देश के बैंकों और वित्तीय संस्थानों को इस संबंध में निर्देश भेजे हैं। BFIU के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

देशभर के बैंकों को भेजे गए लेटर में कहा गया है कि जिन लोगों के खाते जब्त किए गए हैं, उनसे जुड़े सभी व्यवसायों के बैंक खाते भी निलंबित कर दिए जाएंगे। इस आदेश के अनुसार अगले 30 दिनों तक इनमें से कोई भी शख्स किसी भी तरह का लेन-देन नहीं कर पाएगा। BFIU ने कहा है कि अगर ज़रूरत पड़ी तो लेन-देन निलंबित करने की यह अवधि बढ़ा दी जाएगी।

ISKCON के 16 लोगों के बैंक खाते सीज़

चिन्मय कृष्ण दास के अलावा ISKCON बांग्लादेश के जिन 16 सदस्यों के बैंक खाते जब्त किए गए हैं, उनमें कार्तिक चंद्र डे, अनिक पाल, सरोज रॉय, सुशांत दास, विश्व कुमार सिंह, चंडीदास बाला, जयदेव कर्मकार, लिपि रानी कर्माकर, सुधामा गौड़ शामिल हैं। इसके अलावा लक्ष्मण कांति दास, प्रियतोष दास, रूपन दास, रूपन कुमार धर, आशीष पुरोहित, जगदीश चंद्र अधिकारी और सजल दास के खाते भी जब्त कर लिए गए हैं।

ISKCON के चिन्मय प्रभु गिरफ्तार, हिंदुओं के समर्थन में की थी रैली

BFIU ने कहा है कि ट्रांजैक्शन सस्पेंड करने के इस आदेश पर मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन एक्ट के प्रावधान लागू होंगे। वित्तीय खुफिया इकाई के पत्र में उन सभी लोगों के नाम और राष्ट्रीय पहचान पत्र शामिल हैं, जिनके खाते निलंबित कर दिए गए हैं। बैंकों और वित्तीय संस्थानों को भेजे गए पत्र में इन तमाम लोगों के खाते से संबंधित जानकारी या दस्तावेज जैसे खाता खोलने का फॉर्म, KYC और निलंबित खातों के लेनदेन की जानकारी दो दिनों के अंदर BFIU को देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Tags: bangladesh newsDhaka Newsinternational NewsISKCON
Previous Post

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर, 2 लाख का था इनामी

Next Post

संभल जामा मस्जिद के सर्वे के फैसले पर SC को आपत्ति, निचली अदालत को दिये ये आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

हाईजैकिंग अलर्ट से मचा हड़कंप, दुबई-इजरायल फ्लाइट सऊदी अरब में उतरी

30/09/2026
Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Next Post
Supreme Court

संभल जामा मस्जिद के सर्वे के फैसले पर SC को आपत्ति, निचली अदालत को दिये ये आदेश

यह भी पढ़ें

5 killed as house roof collapses

महिला की मौत, ससुरालीजनों पर लगा हत्या का आरोप

18/02/2022
Covid-19

कैसे भारत में कोविड -19 मौत का आंकड़ा 100,000 अंक तक पहुंच गया

03/10/2020

पीरियड्स के दर्द में राहत दिलाएंगे ये पत्ते

11/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version