• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बैंक क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/09/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने शुक्रवार को सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में यूनियन बैंक आफ इंडिया के एक क्लर्क को ऋण स्वीकृत कराने के एवज में 18 हजार रुपये घूस (Bribe) लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय ने बताया कि सीबीआई लखनऊ के हजरतगंज के इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में आयी टीम ने राबर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के क्लर्क मनीष अग्रवाल को ऋण स्वीकृत कराने के एवज में 18000 रूपये घूस (Bribe) लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने आरोपित लिपिक के पास से घूस में लिए गए 18 हजार रुपए बरामद भी किया है।

जानकारी के अनुसार यूनियन बैंक के क्लर्क मनीष अग्रवाल ऋण शाखा का कार्य देखता था। आरोप है कि एक सफाई कर्मचारी से ऋण स्वीकृत कराने के लिए 18 हजार रुपये घूस मांगा था। सफाई कर्मचारी ने इसकी शिकायत सीबीआई लखनऊ में दर्ज कराई थी।

बैंक में सीबीआई के छापेमारी की खबर मिलते ही सीओ सिटी राहुल पाण्डेय और राबर्टसगंज कोतवाल लक्ष्मण पर्वत मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी के अनुसार सीबीआई लखनऊ को पहले से शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर सीबीआई की टीम छापेमारी करने पहुची थी।

इस संबंध में एक मुकदमा भी हजरत गंज थाने में दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि अभी सिर्फ एक व्यक्ति ही पकड़ा गया है, इसके अलावा अभी किसी का नाम सामने नही आया है। फिलहाल सीबीआई टीम अभी जांच में जुटी हुई है।

Tags: crime newssonbhadra news
Previous Post

दुष्कर्म से आहत पति-पत्नी ने की आत्महत्या

Next Post

आज मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

15/10/2026
Main Slider

मां से मिलने के लिए बेटी बेचैन, मुस्कान से जेल में मुलाकात की तैयारी

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

सैफई सिंडिकेट ने अयोग्य व्यक्ति को आयोग का अध्यक्ष बनवाकर युवाओं के साथ किया अन्याय : मुख्यमंत्री

15/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी नोट कर लें, सिर्फ नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेलः मुख्यमंत्री

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस, दोनों शिक्षा विरोधी: सीएम योगी

15/10/2026
Next Post
Radha Ashtami

आज मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

Prisoner Escaped

जेल से नौ कैदी फरार, मचा हड़कंप

20/11/2022
Shaista Parveen

IS 227 गैंग मेंबर शाइस्ता परवीन की तलाश में चला सर्च ऑपरेशन

20/04/2023
sore throat

सर्दियों में होने वाला गले का दर्द और सूजन कहीं टॉन्सिल तो नहीं?

30/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version