• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल मर्डर से दहला शहर: बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और 5 साल के बेटे का मिला शव

Writer D by Writer D
30/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र में बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और उसके 5 साल के बेटे का शव घर के बेड पर मिलने से हड़कंप मच गया। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों की हत्या (Murder) गला दबाकर की गई। यह घटना उस समय हुई जब महिला का पति घर पर नहीं था।

बैंक मैनेजर रात के समय जब घर पहुंचा उसे घर के दरवाजे पर ताला लगा मिला। काफी इंतजार के बाद रात में उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो तुरंत ही उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पत्नी और उसका 5 साल का बेटा का शव बेड में बंद मिला। पुलिस ने तुरंत ही दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।

रामलीला ग्राउंड कॉलोनी निवासी संदीप कुमार बिजनौर में पीएनबी शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। संदीप सोमवार सुबह बैंक गए थे घर पर उनकी पत्नी शिखा ( 34 साल) और बेटा रुद्रांश ( 5 साल) थे। शाम को जब संदीप वापस घर पहुंचे तो घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था।  जिसके बाद उन्होंने  पत्नी को फोन किया लेकिन पत्नी ने फोन नहीं उठाया।

काफी इंतजार करने के बाद उन्हें अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने ताला तोड़ा और घर के अंदर जाकर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। तलाशने पर बैंक मैनेजर की पत्नी और उसके 5 साल के बेटे का शव बेड के अंदर पड़ा मिला।

देश में सुस्त हुआ कोरोना, मिले 5,439 नए मरीज

इस मामले पर मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह बताया कि थाना हस्तिनापुर के अंतर्गत सोमवार शाम एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पत्नी और उसके बच्चे से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा है और घर में ताला लगा हुआ है। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी और बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया गया। एक, दो घंटे में जब पत्नी और बच्चे का पता नहीं चला तो व्यक्ति और कई लोगों की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया और जब छानबीन की गई तो पत्नी और बच्चा घर में मृत मिले।

प्रथम दृष्टया गला घोट कर हत्या (Murder) की गई प्रतीत हो रहा है। इनकी शादी को 7 साल हुई थी। महिला के परिजनों को भी सूचित किया गया।  पीड़ित की तरफ से कुछ लोगों पर शक जताया गया है। पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsmerrut newsup news
Previous Post

देश में सुस्त हुआ कोरोना, मिले 5,439 नए मरीज

Next Post

गणेश जी की दर्जनों मूर्तियों को तोड़ दिया गया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
Ganesh

गणेश जी की दर्जनों मूर्तियों को तोड़ दिया गया

यह भी पढ़ें

CM Dhami

अटल उत्तराखण्ड के विकास के लिए आधार तैयार किया: सीएम धामी

25/12/2022
dr. mahendra singh

डा. महेन्द्र सिंह ने महात्मा गांधी 50 शैय्या युक्त एम.सी.एच विंग चिकित्सालय को गोद लिया

19/06/2021
गुलाम नबी आजाद Ghulam Nabi Azad

तीनों कृषि सुधार कानूनों को वापस ले मोदी सरकार: गुलाम नबी आजाद

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version